रांची, 24 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) . राजधानी रांची में श्रद्धालुओं ने मां काली को नम आंखों से विदा किया. शुक्रवार को मां काली की प्रतिमा का विसर्जन विभिन्न जल स्रोतों में किया गया. इस मौके पर भक्तों ने मां काली से अगले साल फिर से आने की प्रार्थना की.
वहीं न्यू काली पूजा समिति, काली मंदिर रोड, डोरंडा का भव्य विसर्जन शोभा यात्रा निकाली गई. इसके पूर्व पूजा प्रांगण में मां काली का भव्य आरती और जरूरतमंदों में कंबल का वितरण किया गया.
कंबल वितरण समिति के अध्यक्ष शंभु गुप्ता के पिता स्वर्गीय शिव लाल गुप्ता की याद में किया गया. समिति ने बताया कि पूजा के दौरान लाखों की संख्या में लोगो ने मां काली के दर्शन और पंडाल घूमने पहुंचे.
मौके पर समिति के अध्यक्ष शंभू गुप्ता, सचिव अजय घोष, कोषाध्यक्ष मनोज मालाकार, संगठन सचिव बिट्टू घोष,टापू घोष, पप्पू बलि, बबलू शाह, मनोज नायक, देवराज बर्मन, मितवा घोष भक्त अन्य मौजूद थे.
—————
(Udaipur Kiran) / Manoj Kumar
You may also like

बिहार में महागठबंधन की लड़ाई सांप्रदायिक और विभाजनकारी ताकतों के खिलाफ है: अब्दुल बारी सिद्दीकी (आईएएनएस एक्सक्लूसिव)

“आयुर्वेद में पुरुषों के लिए वरदान है ये पौधा – मिल` जाए तो संभालकर रखें!”…..

वनडे विश्व कप 2027 विराट कोहली के करियर का आखिरी पड़ाव: एबी डिविलियर्स

रूस ने परमाणु ऊर्जा से संचालित बुरेवेस्तनिक क्रूज़ मिसाइल के परीक्षण का दावा किया

Nightout के लिए बेस्ट हैं Delhi की ये 5 जगहें रात` 10 बजे के बाद विदेशों जैसा होता है माहौल





