रांची, 6 सितंबर (Udaipur Kiran) झारखंड के रांची स्थित हटिया स्टेशन दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों ने शनिवार को वैदिक मंत्रोच्चार और पूजा-अर्चना के बीच भूमि पूजन करके पंडाल निर्माण कार्य शुरू किया। यह समिति की ओर से आयोजित 61 वां दुर्गा पूजा है।
इस मौके पर मुख्य रूप से समिति के सचिव इंदरजीत सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष अरुण बाउरी और रजनीश सिंह, कोषाध्यक्ष सोमनाथ बाउरी सहित कई पदाधिकारी और स्थानीय श्रद्धालु मौजूद थे।
समिति की ओर से बताया गया इस बार पूजा पंडाल का स्वरूप पूरी तरह से नाव की थीम पर आधारित होगा, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा। इसी दौरान, पूजा समिति का पुनर्गठन किया गया।
समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष नंदन यादव ने कहा कि हटिया स्टेशन दुर्गा पूजा राजधानी रांची का एक ऐतिहासिक पर्व है, जिसे हर साल सामाजिक एकता और भव्यता के साथ मनाया जाता है।
—————
(Udaipur Kiran) / Manoj Kumar
You may also like
ZIM vs SL 2nd T20I: Sikandar Raza ने रचा इतिहास, तोड़ा Virat Kohli का बड़ा T20I रिकॉर्ड
Asia Cup 2025: भारत-पाक की नहीं, अब सूर्या एंड टीम फाइनल में करेंगे असली शेरों से मुकाबला!
भारत की टेस्ट टीम में केएल राहुल कप्तान, जडेजा उपकप्तान, वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकाबले के लिए तैयार
मुख्यमंत्री साय आज 'विराट संस्कृत विद्वत्-सम्मेलन' में होंगे शामिल
जतिन नचरानी को छत्तीसगढ़ चेंबर में मिला मंत्री पद का दायित्व