रांची,03 जून .15वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर और जूनियर महिला राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप के लिए झारखंड महिला हॉकी टीम के चयन को लेकर ट्रायल का आयोजन 14 जून को होगा.
मंगलवार को मिली जानकारी के अनुसार यह ट्रायल सुबह आठ बजे से मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम मोरहाबादी में आयोजित होगा. सब जूनियर वर्ग के लिए वे खिलाड़ी पात्र होंगी जिनका जन्म 1 जनवरी 2009 या उसके बाद हुआ हो, जबकि जूनियर वर्ग के लिए पात्रता 1 जनवरी 2006 या उसके बाद जन्म लेने वाली खिलाड़ियों के लिए निर्धारित की गई है. चैंपियनशिप 3 से 14 जुलाई तक रांची में होगी.
—————
/ विकाश कुमार पांडे
You may also like
मिस इंग्लैंड 2024 मिल्ला मैगी ने मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता छोड़ी, बताया शोषण का अनुभव
भविष्य में जनसंख्या में भारी गिरावट का अनुमान: 2300 तक केवल 10 करोड़ लोग रह जाएंगे
बिहार: शादी समारोह में आमने-सामने आए दो 'दुश्मन', फेरे से पहले ही गोपालगंज में मर्डर
ट्रंप ने ईरान, अफ़ग़ानिस्तान समेत इन देशों के लोगों की अमेरिका यात्रा पर लगाया बैन
विराट कोहली ने बेंगलुरु में मची भगदड़ पर क्या कहा?