इंटरनेट डेस्क। अगर आपका अगले महीने पत्नी के साथ कहीं पर घूमने का प्लान है तो आप गोवा जा सकते हैं। गोवा केवल खूबसूरत बीचों और वाइब्रेंट नाइटलाइफ तक ही सीमित नहीं है, बल्कि इसकी विरासत, लुभावने प्राकृतिक नजारे और स्वादिष्ट खान-पान इसे विशेष बना देते हैं।
यहां पर भ्रमण का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मार्च तक माना गया है। इस समय यहां पर घूमने से टूर यादगार बन जाएगा। आज हम आपको गोवा के कुछ खूबसूरत पर्यटक स्थलों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जहां पर घूमने से आपका टूर यादगार साबित होगा।
गोवा में कई प्रसिद्ध बीच हैं। इन्हीं में बागा और कलंगुट बीच भी शामिल हैं। यहां पर आप वॉटर स्पोर्ट्स का आनंद सकते हैं। शाम को बागा बीच पर मशहूर 'क्यूरलीज' जैसे बीच शैक्स पर पार्टी का लुत्फ उठाने में आपको मजा आ जाएगा।
ओल्ड गोवा के चर्च भी देखने लायक है। यहां आपको ओल्ड गोवा, गोवा के पुर्तगाली इतिहास की झलक देखने को मिलेगी। भारत के सबसे ऊंचे और खूबसूरत झरनों में एक दूधसागर वॉटरफॉल भी आपको बहुत ही पसंद आएगा। ट्रेकिंग का मजा लेते हुए इस झरने तक पहुंचना आपके लिए रोमांकारी साबित होगा।
फोर्ट अगुआड़ा से कर सकेंगे अरब सागर की खूबसूरती का दीदार
यहां पर 17वीं शताब्दी में बने फोर्ट अगुआड़ा से अरब सागर की खूबसूरती का दीदार करने का मौका मिलेगा। यहां मशहूर लाइटहाउस और ऐतिहासिक किले की दीवारें फोटोग्राफी के लिए बेस्ट हैं। इसके बाद ही सिनक्वेरिम बीच आपके टूर को यादगार बना देगा। आपको आज ही अपनी पत्नी के साथ मिलकर गोवा भ्रमण का टूर बना लेना चाहिए।
PC:thrillophilia,traveljunoon,thrillophilia
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
You may also like
ऑपरेशन 'व्हाइट बॉल' : क्रिकेटर वारिस जमाल कुरैशी ने किया हैंडशेक न करने का समर्थन, कहा- पाकिस्तान इसी लायक
उच्चतम न्यायालय के फैसले के बाद Waqf Amendment Act 2025 में क्या - क्या हुए बदलाव ? एक क्लिक में यहाँ जाने पूरी डिटेल
सुहागरात पर दूल्हे ने` खराब कर दिया दुल्हन का मूड, बोलीः नामर्द है पति, फिर जेठ ने…
ग्वालियर की बदहाल सड़कों पर सिंधिया का सख्त रुख, मैराथन बैठक में दिए निर्देश
उत्तराखंड: प्रदेश में बाढ़ संकट पर हाईकोर्ट सख्त, मांगा विस्तृत एक्शन प्लान