इंटरनेट डेस्क। थाईलैंड और मलेशिया की सीमा के पास हिंद महासागर में एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां पर म्यांमार से लगभग 300 प्रवासियों को ले जा रही एक नाव पलट गई। इसमें 7 लोगों की मौत हो गई और 13 लोगों को जिंदा पाया गया है। अन्य सभी लोग अभी लापता हैं।
खबरों के अनुसार, रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही टीम को नाव डूबने की घटना की जानकारी तत्काल नहीं मिलने के कारण केवल 13 लोगों को ही बचाया जा सका है। वहीं सैकड़ों लोग लापता हैं। अधिकारियों ने जानकारी दी कि नाव के डूबने का समय और सटीक स्थान का तत्काल पता नहीं चल सका। एक पुलिस अधिकारी ने भी इस संबंध में जानकारी दी है।
उन्होंने बताया कि बचाए गए लोगों में से कुछ रोहिंग्या मुसलमान हैं जो मुख्य रूप से म्यांमार में रहते हैं, जहां उन्हें दशकों से उत्पीड़न का सामना करना पड़ रहा है। वहीं मलेशियाई समुद्री प्रवर्तन एजेंसी के प्रथम एडमिरल रोमली मुस्तफा ने बताया कि शुरुआत जांच से पता चलता है कि नाव म्यांमार के रखाइन राज्य के बुथीदांग शहर से रवाना हुई थी और तीन दिन पहले डूब गई।
PC:jagran
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
You may also like

पोते नेˈ शिफ्ट करवाई दादा की 50 साल पुरानी झोपड़ी, बोला- आखिरी निशानी को यूं ही नहीं टूटने देता..﹒

मुंबई: धर्मेंद्र ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती, वेंटिलेटर सपोर्ट पर अभिनेता

अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने गंगा नदी में किया दिवंगत मां की अस्थि का विसर्जन

बॉलीवुड के हीमैन Dharmendra की तबीयत नाजुक, वेंटिलेटर पर किया शिफ्ट

खाने हैंˈ रोज ताजे मशरूम तो 15 दिन में इन 2 चीजों से घर में उगा डालिए कुकुरमुत्ता﹒





