अगली ख़बर
Newszop

Health Tips: सेहत के लिए बहुत ही लाभभारी होते हैं आम के पत्ते, इस प्रकार कर लें सेवन

Send Push

इंटरनेट डेस्क। आम हमारी सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। इसमें कई प्रकार के पोषक तत्व मिलते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी इस फल के पत्ते भी हमारी लिए किसी औषधि से कम नहीं हैं। आम के पत्तों से बनी हर्बल चाय शरीर को कई बीमारियों से बचाने में भी मदद करती है।

image

वहीं आम के पत्ते डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और पाचन संबंधी समस्याओं में भी लाभकारी होते हैं। इसमें टैनिन्स और एंथोसायनिन भी होते हैं जो ब्लड में ग्लूकोज लेवल को कंट्रोल करने में उपयोगी है। इसी कारण ये डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद है। ये दिल की सेहत के लिए भी लाभकारी होता है। इसकी चाय कोलेस्ट्रॉल को कम कर हार्ट की मांसपेशियों को मजबूत बनाने में उपयेागी है।

image

आम के पत्ते वजन कम करने, इम्युनिटी बूस्ट करने और पाचन क्रिया को भी बेहतर बनाने में उपयोगी है। आप आम के एकदम नए और कोमल पत्तों का उपयोग चाय के लिए कर सकते हैं। इन्हें पानी में धीमी आंच पर 10 मिनट तक उबाल लें। इसके बाद छान कर थोड़ा सा नींबू का रस और एक चम्मच शहद को अच्छे से मिलाकर इसका सेवन करें।

PC:pharmeasy,news18,timesnowhindi

अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

न्यूजपॉईंट पसंद? अब ऐप डाउनलोड करें