इंटरनेट डेस्क। सिक्किम में कुदरत का कहर देखने को मिला है। जानकारी के अनुसार, सिक्किम के पश्चिमी सिक्किम के यांगथांग निर्वाचन क्षेत्र के अपर रिम्बी में आधी रात भूस्खलन की घटना सामने आई है। इस घटना में अब तक 4 लोगों की मौत और 3 लोगों के लापता होने की खबर है। हालांकि यहां घटना का एक वीडियो भी सामने आया हैं जो बड़ा ही डारावना है।
जा चुकी हैं लोगों की जान
मीडिया रिपोटर्स की माने तो आधी रात हुए भूस्खलन से लोगों को संभलने का मौका ही नहीं दिया। इसमें कम से कम चार लोगों की मौत हुई है। वहीं, इस हादसे में तीन लोगों के लापता होने की खबर है। पुलिस टीम ने स्थानीय ग्रामीणों के साथ और एसएसबी जवानों के साथ मिलकर, बाढ़ग्रस्त ह्यूम नदी पर पेड़ों की लकड़ियों से आधी रात एक अस्थायी पुल बनाकर प्रभावित क्षेत्र से दो घायल महिलाओं को निकालने में कामयाबी हासिल की।
पुलिस भी जुटी
वहीं खबरों के अनुसार एसपी गेजिंग शेरिंग शेरपा ने बताया कि घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। बावजूद इसके अस्पताल में उपचार के दौरान एक महिला की मौत हो गई। दूसरी महिला की हालत गंभीर बनी हुई है और तीन अभी लापता हैं।
pc-jagran
You may also like
ऑस्ट्रेलिया ने इस घातक बल्लेबाज को टीम में दी जगह, स्मिथ की तरह करता है बल्लेबाजी, टीम इंडिया की टेंशन बढ़ी
Trump ने फिर से किया भारत-पाक सहित सात युद्धों को रुकवाने का दावा, कहा- अगर मेरे पास टैरिफ लगाने का अधिकार न होता तो…
मुंबई इंडियंस के स्टार खिलाड़ी की बहन ने Bigg Boss 19 के घर में की एंट्री, जानें क्या बोले नेटिज़न्स?
रोहित, विराट और अश्विन को संन्यास के लिए किया मजबूर... गौतम गंभीर का पुराना दोस्त ही बना दुश्मन, लगाए बड़े आरोप
'आज देश के CJI भी सुरक्षित नहीं....' जस्टिस गवई पर हुए हमले को लेकर भड़के तेजस्वी यादव, वीडियो में केंद्र पर चलाए जुबानी तीर