इंटरनेट डेस्क। राजस्थान की भाजपा सरकार ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार का एक और बड़ा फैसला पलट दिया है। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने राज्य के बड़े शहर जयपुर, जोधपुर और कोटा में दो दो नगर निगम बना दिए थे। अब राज्य की भजनलाल सरकार ने दो दो नगर निगमों के स्थान पर फिर से एक एक नगर निगम कर दिए हैं।
यानी पिछले पांच साल में जयपुर, जोधपुर और कोटा में दो दो नगर निगम के हिसाब से चुनाव हुए थे और दो दो महापौर थे। इस बार एक एक महापौर ही बनेंगे। राज्य सरकार ने इन तीनों शहरों में एक एक नगर निगम करने की मंजूरी दे दी है।
वर्ष 2017 से पहले जयपुर नगर निगम में 91 वार्ड थे। बाद में परिसीमन हुआ और वार्डों की संख्या बढ़ाकर 150 कर दी गई थी। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने नया परिसीमन करते हुए वार्डों की संख्या बढाकर 250 कर दी थी। साथ ही नगर निगम को एक के बजाय दो कर दिया। एक का नाम हैरिटेज और दूसरे का नाम ग्रेटर नगर निगम दिया गया। अब दोनों पूर्व की भांति एक हो गए हैं।
pc- ndtv raj
You may also like
अक्षय कुमार के पास है 100 करोड़ से लेकर 2000 करोड़ तक की FD, 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में एक्टर ने किया खुलासा
Railway ने चादरें चोरी करती फैमिली को रंगे हाथ पकड़ा, बैग खुलवाते ही उड़ गए होश
भारत-PAK के बीच आज हाईवोल्टेज मैच, क्या कप्तान सूर्या मिलाएंगे सलमान आगा से हाथ? आंकड़ों में कौन भारी
मलयालम सिनेमा के सितारे मोहनलाल को दादा साहब फाल्के पुरस्कार से नवाजा जाएगा!
तालिबान का चौंकाने वाला फैसला: अफगान यूनिवर्सिटी से हटेंगी महिलाओं की किताबें!