इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक बार फिर से भाजपा की सरकार को निशाने पर लिया है। उन्होंने जल जीवन मिशन की धीमी रफ्तार को लेकर भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं, इसे लेकर उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें पूर्व सीएम गहलोत ने दावा किया है कि राज्य में केवल लूट और झूठश् की सरकार चल रही है।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो गहलोत ने कहा कि यह योजना बुरी तरह विफल हो रही है. जिसके लिए उन्होंने 11 अक्तूबर को जल शक्ति मंत्री के राजस्थान आने पर उनसे जल जीवन मिशन के कार्यों में देरी के लिए सवाल करें, आखिर डबल इंजन सरकार के बाद भी योजना अधर में क्यों लटकी हुई है।
अशोक गहलोत ने अपने पोस्ट में एक तुलनात्मक आंकड़े पेश करते हुए बताया कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने 2022-23 में 13.88 लाख और 2023-24 में 12.17 लाख कनेक्शन दिए थे, जो भाजपा सरकार ने 2024-25 के बजट में 25 लाख जल कनेक्शन देने का वादा किया जो अब तक केवल 9 लाख 44 हजार कनेक्शन दिए गए है।
pc- ndtv
You may also like
झारखंड में महिलाओं ने करवा चौथ की पूजा कर मांगा अखंड सौभाग्य
दुघर्टना की रील बनाना छोड घायल को सबसे पहले पहुंचाएं अस्पताल : डीएसपी
आर्मी सहित कई कार्यालयों में नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले तीन गिरफ्तार
जानें, कौन सा पक्षी केवल बरसात के पानी पर निर्भर करता है?
(अपडेट) पुलिस और राहुल दुबे गैंग में मुठभेड़ में दो अपराधी घायल, कुल चार गिरफ्तार