बीजिंग। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नए एच1बी वीजा पर 1 लाख डॉलर की फीस लगा दी है। इसका सबसे ज्यादा असर भारत पर पड़ने वाला है। इसकी वजह है कि भारतीय प्रोफेशनल्स को सबसे ज्यादा एच1बी वीजा मिलता रहा है। ट्रंप की ओर से एच1बी वीजा पर फीस लगाए जाने के बाद चीन ने नया दांव चलते हुए ‘के वीजा’ लॉन्च किया है। माना जा रहा है कि चीन का के वीजा एच1बी वीजा की काट हो सकता है। इसकी वजह चीन की ओर से के वीजा देने के लिए रखी गई शर्तें हैं। चीन ने पहली बार दुनियाभर की प्रतिभाओं के लिए वीजा लॉन्च किया है।
चीन के न्याय विभाग के अनुसार STEM यानी साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग और मैथ्स में ग्रेजुएट या पोस्ट ग्रेजुएट उसका ये नया वीजा हासिल कर सकेंगे। चीन ने नए वीजा के तहत मल्टीपल एंट्री, लंबी वैधता और लंबे वक्त तक रहने की सुविधा दी है। साथ ही चीन का के वीजा बिना किसी नियुक्ति पत्र या उसके यहां की किसी संस्था के बुलावे के बिना भी प्रोफेशनल्स को दिया जाएगा। यानी इस वीजा से प्रोफेशनल्स चीन पहुंचकर काम तलाश सकेंगे। जबकि, अमेरिका का एच1बी वीजा हासिल करने के लिए किसी संस्थान का नियुक्ति पत्र होना जरूरी होता है। इस वीजा का फायदा भारत के प्रोफेशनल्स भी उठा सकेंगे। हालांकि, इसके लिए जरूरी दस्तावेजों की जानकारी अभी चीन सरकार ने नहीं दी है।
अगर अमेरिका के एच1बी वीजा के नए नियमों की बात करें, तो इसे पहली बार हासिल करने वालों को ही 1 लाख डॉलर की फीस देनी होगी। पहले से जिनके पास एच1बी वीजा है, उनको ये फीस नहीं देनी है। साथ ही पहले जिन प्रोफेशनल्स ने एच1बी वीजा लिया है और अपने मूल देश में हैं, उनको भी अमेरिका पहुंचने पर नई फीस नहीं देनी होगी। इसके अलावा अगर कोई कंपनी ये साबित करे कि संबंधित कर्मचारी बहुत उन्नत श्रेणी का है और उसके बगैर काम नहीं चलेगा, तो भी अमेरिका की सरकार एच1बी वीजा फीस नहीं लेगी। एच1बी वीजा पर नई फीस अगले लॉटरी पर लागू करने का ट्रंप सरकार ने फैसला किया है। अब तक हर साल औसतन 72 फीसदी भारतीय एच1बी वीजा हासिल करते रहे हैं।
The post What Is K Visa Of China In Hindi: क्या है ‘के वीजा’?, अमेरिका के एच1बी वीजा पर फीस लगने के बाद लाया चीन appeared first on News Room Post.
You may also like
Rajasthan: पटवारी भर्ती परीक्षा 2025 का परिणाम होने वाला हैं जारी, जाने कहा देख सकते हैं आप
TNRD भर्ती: 375 पदों के लिए आवेदन करें, अंतिम तिथि 30 सितंबर 2025
पत्नी के नहाने का Video बना` रहा था शख्स, कैमरे में कैद हुई डरावनी चीज, कमजोर दिल वाले न देखें
मोहन यादव ने आगरा पहुंचकर संघ पदाधिकारी के दिवंगत पिता को दी श्रद्धांजलि –
कड़ी सुरक्षा के बीच दो बंदी फरार, जेल प्रशासन की पोल खोल गई घटना