नई दिल्ली/जलपाईगुड़ी। पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में सोमवार को बीजेपी सांसद खगेन मुर्मू पर जानलेवा हमले ने सियासत को गर्मा रखा है। पीएम नरेंद्र मोदी और अल्पसंख्यक कल्याण और संसद कार्य मंत्री किरेन रिजिजू समेत बीजेपी के तमाम बड़े नेताओं ने खगेन मुर्मू पर हमले की सख्त आलोचना की है। अब इस मामले में लोकसभा सचिवालय ने गृह मंत्रालय को चिट्ठी लिखकर पश्चिम बंगाल सरकार से जवाब मांगने के लिए कहा है। लोकसभा सचिवालय ने गृह मंत्रालय से कहा है कि खगेन मुर्मू पर जानलेवा हमले के बाबत तीन दिन में पश्चिम बंगाल सरकार का जवाब मंगाकर दिया जाए। पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की टीएमसी की सरकार है।
जानलेवा हमले के बाद बीजेपी सांसद खगेन मुर्मू की ऐसी हालत हो गई थी।खगेन मुर्मू आदिवासी होने के साथ उत्तरी मालदा लोकसभा सीट से दो बार के सांसद हैं। वो जलपाईगुड़ी और आसपास के इलाकों में आई आपदा से प्रभावित लोगों की मदद करने गए थे। उनके साथ पश्चिम बंगाल में बीजेपी के विधायक शंकर घोष भी थे। उसी दौरान खगेन मुर्मू और शंकर घोष पर हमला किया गया था। घटना के बाद वायरल हुए वीडियो में खगेन मुर्मू के सिर और चेहरे से खून का फव्वारा छूटता दिखा था। बीजेपी सांसद के स्वास्थ्य के बारे में अस्पताल ने बताया है कि उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर है। चेहरे पर कई चोट हैं। आंख के नीचे हड्डी टूट गई है। बताया जा रहा है कि खगेन मुर्मू के चेहरे की सर्जरी करनी होगी। खगेन मुर्मू आईसीयू में हैं। बीजेपी नेतृत्व खगेन मुर्मू को दिल्ली लाकर एम्स में दाखिल कराने के बारे में विचार कर रहा है।
बीजेपी सांसद खगेन मुर्मू और विधायक शंकर घोष पर हमले के मामले में पश्चिम बंगाल की जलपाईगुड़ी पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने बताया है कि हमले का वीडियो उसे मिला है। जिनमें आरोपियों की पहचान की जा रही है। बीजेपी ने आरोप लगाया है कि उसके सांसद खगेन मुर्मू और विधायक शंकर घोष पर ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी के समर्थकों ने हमला किया था। पुलिस को बीजेपी विधायक शंकर घोष ने बताया है कि उनको घूंसे मारे गए। साथ ही पत्थर से हमला कर घायल किया गया। पश्चिम बंगाल में पहले भी बीजेपी समर्थकों और स्थानीय नेताओं पर हमले की घटनाएं होती रही हैं, लेकिन पहली बार बीजेपी के किसी सांसद पर जानलेवा हमला किया गया।
The post Attack On BJP MP Khagen Murmu: बीजेपी सांसद खगेन मुर्मू पर जानलेवा हमले के मामले में लोकसभा सचिवालय ने पश्चिम बंगाल सरकार से जवाब मांगा, आठ लोगों पर केस दर्ज appeared first on News Room Post.
You may also like
IND vs WI 2025: दूसरे टेस्ट से पहले हेड कोच गौतम गंभीर दिल्ली स्थित अपने आवास पर टीम इंडिया का डिनर होस्ट करेंगे
सुबह की लार के अद्भुत लाभ: जानें कैसे करें इसका उपयोग
सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी: बॉक्स ऑफिस पर स्थिरता और भविष्य की संभावनाएं
चांदनी बार 2 विवाद: मधुर भंडारकर ने प्रोड्यूसर के खिलाफ उठाया कदम
'तेरी शादी भी करवा देंगे बेटा' धनश्री से तलाक के बाद शिखर धवन ने चहल से किया खास वादा, देखें वीडियो