रिएलिटी शो 'बिग बॉस 19' में कैप्टेंसी की दावेदारी हासिल करने के लिए घरवालों ने घर में राजनीति खेली। इसके लिए बिग बॉस ने तीन टीम बनाई- टीम कुनिका सदानंद, टीम गौरव खन्ना और टीम शहबाज बदेशा। अमल मलिक संचालक बने। सभी ने एक-दूसरे पर निशाना साधा। इस दौरान शहबाज और फरहाना भट्ट का झगड़ा हुआ। टेबल पर एक साथ खाना खाने की कैप्टन अमल की जिद से तान्या मित्तल भड़कीं। टास्क में मालती चाहर ने एक बार फिर तान्या पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वो सबकुछ कैमरे के लिए करती हैं, रिश्ते मैटर नहीं करते। जानिए 11 नवंबर 2025 के एपिसोड में और क्या-क्या हुआ।
Bigg Boss 19 Highlights:
'बिग बॉस 19' डेमोक्रेसी का सीजन
बिग बॉस ने कहा कि अहम 12वें हफ्ते की कैप्टेंसी की दावेदारी हासिल करने के लिए राजनीति होगी। तीन पार्टी होगी। हर पार्टी में एक फाउंडिंग मेंबर मौजूद है। टीम गौरव, टीम कुनिका और टीम शहबाज। तीनों विपक्षी पार्टी घर की सत्ता के लिए भिड़ती रहेंगी। समय समय पर इन पार्टी के बीच एक्टिविटी होगी। पार्टी को ज्यादा से ज्यादा एक्टिविटी अपने नाम करनी होगी। अमल मलिक संचालक होंगे। पहले मेंबर ओपनिंग स्पीच देंगे, जिसमें वो विरोधी फाउंडिंग मेंबर के खिलाफ बोलेंगे।
सबसे पहले बारी आई कुनिका की
कुनिका ने कहा कि वो शहबाज से शुरू करेंगी। वो बाहर से दोस्त दिखते हैं, अंदर से खोखले होते हैं। सबके साथ मिलाते हैं और फिर उसी से मिल जाते हैं। आलसी हैं। गौरव की पार्टी शरीफ और सुलझे हुए इंसान बाहर से हैं। अंदर से वो कंफ्यूज हैं।
शहबाज की आई बारी
शहबाज ने कहा कि उनकी पार्टी अच्छी होगी। सबके मुंह बंद करा देंगे। गाली-गलौज नहीं होगी। मैं अपनी विरोधी टीम कुनिका के लिए बोलना चाहता हूं कि जो जाएगा वो फांसी लगा लेगा। सिर्फ काम करेगा। गौरव के बारे में शहबाज ने कहा कि वो बहुत ज्यादा फ्रंटफुट पर खेलेंगे तो आप पीछे रह जाओगे। उनके PA मृदुल तिवारी की सरकार आएगी तो वो उनसे भी कुछ ना कुछ समाधान लेंगे। मेरी पार्टी में सिर्फ मनोरंजन होगा।
गौरव खन्ना ने दिया भाषण
गौरव ने कहा, 'मैं सबको बताना चाहता हूं कि मेरी पार्टी का नाम होगा संघर्ष पार्टी। कुनिका के लिए कहा कि जिस लीडर ने अपने हथियार डाल दिए हों, वो अपनी पार्टी मेंबर को कैसे आगे लेकर जाएंगी। जो अकेले ही सबकुछ करना चाहते हैं, उनको मुंहतोड़ जवाब देंगे। मुंहतोड़ से याद आया कि शहबाज की पार्टी में खाओ, पियो ऐश करो होगा। कोई सीरियस मुद्दा नहीं होगा।
कौन किस पार्टी का बना हिस्सा?
कुनिका की टीम ने फरहाना भट्ट और तान्या मित्तल हैं। गौरव की पार्टी में मृदुल और प्रणित हैं। शहबाज की पार्टी में मालती और अशनूर हैं। अब सभी पार्टियां एक-दूसरे की बुराई कर रही हैं।
संचालक अमाल ने किस टीम को जिताया?
पहली एक्टिविटी में संचालक अमल मलिक ने एक-एक पार्टी का जाकर ब्यौरा किया। इस दौरान तान्या संग उनकी थोड़ी बहस हुई। पर फरहाना ने शहनाज गिल का नाम ले लिया, इस पर शहबाज भड़क गए। और दोनों की लड़ाई हुई। अमल ने 'संघर्ष पार्टी' यानी गौरव की पार्टी को जिताया।
फरहाना ने अमल को कहा- दोगला
फरहाना ने अमल को कहा कि वो बहुत बदतमीज है, दोगला है। अमल ने कहा कि जो भी ड्यूटी नहीं करेगा, उसको खाना नहीं मिलेगा। पर तान्या ने कहा कि जो उन्हें करना है, वो करेंगी। यानी वो फरहाना को खाना देंगी। इसी में फरहाना और शहबाज की भी लड़ाई हुई। फरहाना ने कहा- गेंडा जैसा है, अमल की पूंछ है।
शहबाज ने अमल को लेकर किया सवाल
शहबाज ने कहा कि अमल को कैप्टेंसी नहीं करनी आ रही। वो टैकल नहीं कर पा रहा। वो अकेले सारा बर्तन कर रहा है, फरहाना नहीं कर रही।
एक अमाल और उसके दो सवाल
अमल सदस्यों से सवाल पूछेंगे। उन्होंने प्रणित से पूछा कि किस आधार पर अभिषेक को घर भेजा? इस पर प्रणित ने कहा कि मैंने यही सोचा कि कौन सी चीज सही है और कौन सी गलत है। मैं ऐसे इंसान को चुनुंगा, जिसकी वैल्यू से मैं सहमत होता हूं। जो खुद का सोचे और घर का भी सोचे। जब अशनूर के बारे में फैट शेमिंग हुई थी, उसने बहुत अच्छे से हैंडिल किया। दूसरा सवाल मृदुल से- जब राशन में 90 प्रतिशत लिखा और कहा कि इस बात से सहमत नहीं हुए। अभिषेक अशनूर का चमचा है। ये सब क्या था? उन्होंने जवाब में कहा- मुझे जो सही लगा, वो किया।
क्या तान्या वफादार है?
कुनिका से पूछा सवाल- क्या तान्या आपके साथ वफादार है? उन्होंने कहा- मैं समझती हूं कि बिग बॉस में अपना एक नेचर है। मैं उम्मीद करूं कि कोई मेरे साथ वफादार होगा, तो आप खुद का गेम नहीं खेल पाएंगे। मेरा तान्या से बहुत झगड़ा हुआ। पर यहां का जो माहौल है, उसकी वजह से ऐसा हुआ होगा। इस घर में कोई वफादार नहीं है।
तान्या से पूछा ये सवाल
तान्या से पूछा सवाल- जो वीकेंड का वार पर वीडियो दिखाया गया, एक लड़की (नीलम गिरी) ने अपनी दोस्ती यारी दिखाई, लेकिन तुमने खंजर मार दिया, उसको लेकर क्या सफाई दोगी? उन्होंने कहा- मेरी और नीलम की दोस्ती शुरुआत से थी। नीलम की किसी बात से मैं इरिटेट नहीं हुई। मेरी जिससे लड़ाई हुई, वो उनके साथ जाकर बैठी। आपने उसे धोखे का नाम दिया, लेकिन वो हमारा प्यार था। उस वीडियो में हम दोनों ही बोल रहे हैं किसी के बारे में। खंजर भोंकना गलत है। ऐसा नहीं हुआ कि सिर्फ मैंने गलत किया हो, नीलम ने ना किया हो।
शहबाज से दोस्ती को लेकर पूछा सवाल
शहबाज से पूछा- मेरी पहली कैप्टेंसी के दौरान हमने चोरी की थी, तब हमारी दोस्ती गहरी नहीं थी, पर आपने मुझे बचाने के लिए कहा कि किसी को अपना नाम मत बोलना। इस पर उन्होंने कहा- मैंने फन में बोला था कि चोरी में शामिल हो जाओ। मैं आपको इंप्रेस नहीं करना चाहता था। मेरी सच्ची यारी वहीं पर शुरू हुई।
मालती से पूछा सवाल
मालती से पूछा- जीके को किचन में डालेंगे, तान्या के चेहरे से नकाब हटाएंगे, फरहाना पसंद है और फिर लड़ते हो, तो ये कंफ्यूजन है। तो आपका गेम प्लान क्या है? उन्होंने कहा- जीके के साथ फन में करती हूं। जब मैं घर में आई तो एहसास हुआ कि तान्या की बाहर अलग इमेज है। वो घर में जो दिखाती है, वो है नहीं। वो कैमरे के लिए करती है। रिश्ते मैटर नहीं करते। एंटरटेनमेंट ज्यादा मैट करता है। वो पूरी बिग बॉस कंटेस्टेंट है। वो झूठी है। वो स्प्रिचुअल बनती है, पर इसका S भी नहीं आता। वो बहुत मैटेरियलिस्टिक है।
क्या तान्या ने अमल की फोटो पर किया KISS?
मालती ने कहा कि हां, तान्या ने अमल की फोटो पर किस किया था। लेकिन यहां पर मेरी बात किसी ने नहीं सुनी। पर बाहर तो दिख रहा है। फरहाना से सिम्पैथी है। मुझे उसकी हरकतें पसंद नहीं है। वो रियल लगती है। गुस्सा आ रहा है तो गुस्सा दिखाती है। उसको खुद को साबित करना है। इसलिए सिम्पैथी है। जो भी कर रही है, काम के लिए कर रही है। इस शो में अपने आपको मेनटेन करने के लिए बिलो द बेल्ट चली जाती है। वो किसी भी लेवल पर जाती है, वो पसंद नहीं है।
फरहाना ने मालती से कहा- मुझे घूरती रहती है
फरहाना ने कहा कि प्लीज मुझे हर समय मत घूरा करो। हर समय आगे पीछे रहती हो। टची होती रहती हो, मुझे पसंद नहीं है।
दूसरे राउंड में कुनिका जीतीं
अमल ने कहा कि दूसरी एक्टिविटी की विजेता कुनिका की टीम है। इस दौरान शहबाज थोड़े से अपसेट लगे। बाद में उन्होंने प्रणित से कहा कि तेरा जवाब सबसे अच्छा था। तब प्रणित बोले कि वो उसका फैसला था।
अमल के लिए नहीं है फीलिंग
फरहाना के पूछने पर तान्या ने कहा कि उनके मन में कोई फीलिंग नहीं है। तब फरहाना ने बोला कि फर्स्ट डे से पता है कि बाहर उसके लिए कोई है। इस पर तान्या बोलीं कि ये बात मुझे भी पता है। पहले दिन से जानती हूं कि उसका कोई है तो मैं बेवकूफ हूं जो उसके बारे में सोचूंगी।
स्प्रिचुअल नहीं है... पर भड़कीं तान्या
मालती ने कहा था कि तान्या स्प्रिचुअल नहीं हैं... ये बात तान्या को पसंद नहीं आई। वो सबसे पूछने लगी कि क्या वो भगवान को नहीं मानती हैं! उनके सारे रील्स मंदिरों के हैं, जहां वो जाती हैं और उसके बारे में बताती हैं। वो बाद में मालती से कहती हैं कि उनके अंदर दिमाग नहीं है।
कैप्टन अमल ने सुनाया फरमान, तान्या बिफरीं
कैप्टन अमल ने फरमान सुनाया कि सब लोग टेबल पर खाना खाएंगे। ये सुनकर तान्या बिफर पड़ीं। उन्होंने कहा कि वो सबके साथ में खाना नहीं खाएंगी। फिर अमल ने कहा कि अगर वो फरहाना को खाना खिलाएंगी तो उनको भी खाना नहीं मिलेगा। वो कहती हैं, 'हम तुम्हारे घर में नहीं हैं। तुम कहीं के दादा नहीं हो जो खाना नहीं दोगे।'
अमल और तान्या में हुई लड़ाई
अमल और तान्या में खाने को लेकर लड़ाई हो रही है। तान्या ने कहा कि वो सारा काम कर रही हैं और बाद में उनको खैरात में खाना नहीं चाहिए। हालांकि, बाद में तान्या किचन में जाकर खाना खाती दिखीं।

Captaincy ki race mein gharwalon ko dikhane padenge apne political moves, dekhna na bhooliye!
— JioHotstar Reality (@HotstarReality) November 11, 2025
Dekhiye #BiggBoss19 ka episode raat 9 baje #JioHotstar par aur 10:30 baje @ColorsTV par.#BiggBossOnJioHotstar #BB19OnJioHotstar pic.twitter.com/hPE8DVstf8
सबसे पहले बारी आई कुनिका की
कुनिका ने कहा कि वो शहबाज से शुरू करेंगी। वो बाहर से दोस्त दिखते हैं, अंदर से खोखले होते हैं। सबके साथ मिलाते हैं और फिर उसी से मिल जाते हैं। आलसी हैं। गौरव की पार्टी शरीफ और सुलझे हुए इंसान बाहर से हैं। अंदर से वो कंफ्यूज हैं।
शहबाज की आई बारी
शहबाज ने कहा कि उनकी पार्टी अच्छी होगी। सबके मुंह बंद करा देंगे। गाली-गलौज नहीं होगी। मैं अपनी विरोधी टीम कुनिका के लिए बोलना चाहता हूं कि जो जाएगा वो फांसी लगा लेगा। सिर्फ काम करेगा। गौरव के बारे में शहबाज ने कहा कि वो बहुत ज्यादा फ्रंटफुट पर खेलेंगे तो आप पीछे रह जाओगे। उनके PA मृदुल तिवारी की सरकार आएगी तो वो उनसे भी कुछ ना कुछ समाधान लेंगे। मेरी पार्टी में सिर्फ मनोरंजन होगा।
गौरव खन्ना ने दिया भाषण
गौरव ने कहा, 'मैं सबको बताना चाहता हूं कि मेरी पार्टी का नाम होगा संघर्ष पार्टी। कुनिका के लिए कहा कि जिस लीडर ने अपने हथियार डाल दिए हों, वो अपनी पार्टी मेंबर को कैसे आगे लेकर जाएंगी। जो अकेले ही सबकुछ करना चाहते हैं, उनको मुंहतोड़ जवाब देंगे। मुंहतोड़ से याद आया कि शहबाज की पार्टी में खाओ, पियो ऐश करो होगा। कोई सीरियस मुद्दा नहीं होगा।
Race for captaincy is ON! Captaincy ka dawedaar banne ke liye ho rahi hai full-on politics. 🙄
— JioHotstar Reality (@HotstarReality) November 10, 2025
Dekhiye #BiggBoss19 ka naya episode, har roz raat 9 baje #JioHotstar par aur 10:30 baje @ColorsTV par.
Watch Now:- https://t.co/XNlwzrEgyf pic.twitter.com/F2SAL1UxpB
कौन किस पार्टी का बना हिस्सा?
कुनिका की टीम ने फरहाना भट्ट और तान्या मित्तल हैं। गौरव की पार्टी में मृदुल और प्रणित हैं। शहबाज की पार्टी में मालती और अशनूर हैं। अब सभी पार्टियां एक-दूसरे की बुराई कर रही हैं।
संचालक अमाल ने किस टीम को जिताया?
पहली एक्टिविटी में संचालक अमल मलिक ने एक-एक पार्टी का जाकर ब्यौरा किया। इस दौरान तान्या संग उनकी थोड़ी बहस हुई। पर फरहाना ने शहनाज गिल का नाम ले लिया, इस पर शहबाज भड़क गए। और दोनों की लड़ाई हुई। अमल ने 'संघर्ष पार्टी' यानी गौरव की पार्टी को जिताया।
फरहाना ने अमल को कहा- दोगला
फरहाना ने अमल को कहा कि वो बहुत बदतमीज है, दोगला है। अमल ने कहा कि जो भी ड्यूटी नहीं करेगा, उसको खाना नहीं मिलेगा। पर तान्या ने कहा कि जो उन्हें करना है, वो करेंगी। यानी वो फरहाना को खाना देंगी। इसी में फरहाना और शहबाज की भी लड़ाई हुई। फरहाना ने कहा- गेंडा जैसा है, अमल की पूंछ है।
शहबाज ने अमल को लेकर किया सवाल
शहबाज ने कहा कि अमल को कैप्टेंसी नहीं करनी आ रही। वो टैकल नहीं कर पा रहा। वो अकेले सारा बर्तन कर रहा है, फरहाना नहीं कर रही।
एक अमाल और उसके दो सवाल
अमल सदस्यों से सवाल पूछेंगे। उन्होंने प्रणित से पूछा कि किस आधार पर अभिषेक को घर भेजा? इस पर प्रणित ने कहा कि मैंने यही सोचा कि कौन सी चीज सही है और कौन सी गलत है। मैं ऐसे इंसान को चुनुंगा, जिसकी वैल्यू से मैं सहमत होता हूं। जो खुद का सोचे और घर का भी सोचे। जब अशनूर के बारे में फैट शेमिंग हुई थी, उसने बहुत अच्छे से हैंडिल किया। दूसरा सवाल मृदुल से- जब राशन में 90 प्रतिशत लिखा और कहा कि इस बात से सहमत नहीं हुए। अभिषेक अशनूर का चमचा है। ये सब क्या था? उन्होंने जवाब में कहा- मुझे जो सही लगा, वो किया।
क्या तान्या वफादार है?
कुनिका से पूछा सवाल- क्या तान्या आपके साथ वफादार है? उन्होंने कहा- मैं समझती हूं कि बिग बॉस में अपना एक नेचर है। मैं उम्मीद करूं कि कोई मेरे साथ वफादार होगा, तो आप खुद का गेम नहीं खेल पाएंगे। मेरा तान्या से बहुत झगड़ा हुआ। पर यहां का जो माहौल है, उसकी वजह से ऐसा हुआ होगा। इस घर में कोई वफादार नहीं है।
तान्या से पूछा ये सवाल
तान्या से पूछा सवाल- जो वीकेंड का वार पर वीडियो दिखाया गया, एक लड़की (नीलम गिरी) ने अपनी दोस्ती यारी दिखाई, लेकिन तुमने खंजर मार दिया, उसको लेकर क्या सफाई दोगी? उन्होंने कहा- मेरी और नीलम की दोस्ती शुरुआत से थी। नीलम की किसी बात से मैं इरिटेट नहीं हुई। मेरी जिससे लड़ाई हुई, वो उनके साथ जाकर बैठी। आपने उसे धोखे का नाम दिया, लेकिन वो हमारा प्यार था। उस वीडियो में हम दोनों ही बोल रहे हैं किसी के बारे में। खंजर भोंकना गलत है। ऐसा नहीं हुआ कि सिर्फ मैंने गलत किया हो, नीलम ने ना किया हो।
शहबाज से दोस्ती को लेकर पूछा सवाल
शहबाज से पूछा- मेरी पहली कैप्टेंसी के दौरान हमने चोरी की थी, तब हमारी दोस्ती गहरी नहीं थी, पर आपने मुझे बचाने के लिए कहा कि किसी को अपना नाम मत बोलना। इस पर उन्होंने कहा- मैंने फन में बोला था कि चोरी में शामिल हो जाओ। मैं आपको इंप्रेस नहीं करना चाहता था। मेरी सच्ची यारी वहीं पर शुरू हुई।
मालती से पूछा सवाल
मालती से पूछा- जीके को किचन में डालेंगे, तान्या के चेहरे से नकाब हटाएंगे, फरहाना पसंद है और फिर लड़ते हो, तो ये कंफ्यूजन है। तो आपका गेम प्लान क्या है? उन्होंने कहा- जीके के साथ फन में करती हूं। जब मैं घर में आई तो एहसास हुआ कि तान्या की बाहर अलग इमेज है। वो घर में जो दिखाती है, वो है नहीं। वो कैमरे के लिए करती है। रिश्ते मैटर नहीं करते। एंटरटेनमेंट ज्यादा मैट करता है। वो पूरी बिग बॉस कंटेस्टेंट है। वो झूठी है। वो स्प्रिचुअल बनती है, पर इसका S भी नहीं आता। वो बहुत मैटेरियलिस्टिक है।
क्या तान्या ने अमल की फोटो पर किया KISS?
मालती ने कहा कि हां, तान्या ने अमल की फोटो पर किस किया था। लेकिन यहां पर मेरी बात किसी ने नहीं सुनी। पर बाहर तो दिख रहा है। फरहाना से सिम्पैथी है। मुझे उसकी हरकतें पसंद नहीं है। वो रियल लगती है। गुस्सा आ रहा है तो गुस्सा दिखाती है। उसको खुद को साबित करना है। इसलिए सिम्पैथी है। जो भी कर रही है, काम के लिए कर रही है। इस शो में अपने आपको मेनटेन करने के लिए बिलो द बेल्ट चली जाती है। वो किसी भी लेवल पर जाती है, वो पसंद नहीं है।
फरहाना ने मालती से कहा- मुझे घूरती रहती है
फरहाना ने कहा कि प्लीज मुझे हर समय मत घूरा करो। हर समय आगे पीछे रहती हो। टची होती रहती हो, मुझे पसंद नहीं है।
दूसरे राउंड में कुनिका जीतीं
अमल ने कहा कि दूसरी एक्टिविटी की विजेता कुनिका की टीम है। इस दौरान शहबाज थोड़े से अपसेट लगे। बाद में उन्होंने प्रणित से कहा कि तेरा जवाब सबसे अच्छा था। तब प्रणित बोले कि वो उसका फैसला था।
अमल के लिए नहीं है फीलिंग
फरहाना के पूछने पर तान्या ने कहा कि उनके मन में कोई फीलिंग नहीं है। तब फरहाना ने बोला कि फर्स्ट डे से पता है कि बाहर उसके लिए कोई है। इस पर तान्या बोलीं कि ये बात मुझे भी पता है। पहले दिन से जानती हूं कि उसका कोई है तो मैं बेवकूफ हूं जो उसके बारे में सोचूंगी।
स्प्रिचुअल नहीं है... पर भड़कीं तान्या
मालती ने कहा था कि तान्या स्प्रिचुअल नहीं हैं... ये बात तान्या को पसंद नहीं आई। वो सबसे पूछने लगी कि क्या वो भगवान को नहीं मानती हैं! उनके सारे रील्स मंदिरों के हैं, जहां वो जाती हैं और उसके बारे में बताती हैं। वो बाद में मालती से कहती हैं कि उनके अंदर दिमाग नहीं है।
कैप्टन अमल ने सुनाया फरमान, तान्या बिफरीं
कैप्टन अमल ने फरमान सुनाया कि सब लोग टेबल पर खाना खाएंगे। ये सुनकर तान्या बिफर पड़ीं। उन्होंने कहा कि वो सबके साथ में खाना नहीं खाएंगी। फिर अमल ने कहा कि अगर वो फरहाना को खाना खिलाएंगी तो उनको भी खाना नहीं मिलेगा। वो कहती हैं, 'हम तुम्हारे घर में नहीं हैं। तुम कहीं के दादा नहीं हो जो खाना नहीं दोगे।'
अमल और तान्या में हुई लड़ाई
अमल और तान्या में खाने को लेकर लड़ाई हो रही है। तान्या ने कहा कि वो सारा काम कर रही हैं और बाद में उनको खैरात में खाना नहीं चाहिए। हालांकि, बाद में तान्या किचन में जाकर खाना खाती दिखीं।
You may also like

तीन दिवसीय प्राचीन इटरा के हनुमान जी का मेला शुरू

फोटोग्राफर ने शादी की तस्वीरें डिलीट की, दूल्हे ने ब्रेक देने से किया इनकार

दिल्ली बम धमाके में दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि दे आतंकवाद के खात्में की सरकार से मांग

थम्मा फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 123.95 करोड़ का आंकड़ा पार किया

आचार्य कृपलानी स्मृति व्याख्यान-2025 : आपातकाल में कृपलानी जी की भूमिका पर चर्चा