गाजियाबाद: लोनी अंकुर विहार और लोनी बॉर्डर थाना एरिया में दिवाली की रात दो युवकों की हत्या कर दी गई। माया कुंज कॉलोनी में दीपावली पूजन के बाद पटाखे चलाते समय बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी। वह लहुलुहान होकर वहीं गिर पड़ा। दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में उसकी मौत हो गई। दूसरी ओर अंकुर विहार एरिया की नसबंदी कॉलोनी में एक पुराने घर में आपस में पार्टी कर रहे युवकों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इस पर गोली मारकर एक साथी की हत्या कर दी गई।
माया कुंज कॉलोनी निवासी राज उर्फ आशु दिवाली पूजन कर घर से बाहर आए थे। घर के पास खाली पड़े प्लॉट के पास आतिशबाजी देख रहे थे। इसी बीच बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। आतिशबाजी के दौरान पटाखों की आवाज के बीच गोली चलने का किसी को पता नहीं चला। लोगों ने जब आशु को लहूलुहान पड़े देखा तो उनके होश उड़ गए। उन्हें दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया, लेकिन वहां उनकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि कुछ देर पहले घर में किसी का फोन आया था कि वह बाहर आ जाए, उसके बाद ही घटना हुई है। पुलिस ने कई लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
पुलिस जांच में जुटीएसीपी ज्ञान प्रकाश रॉय ने बताया कि पुलिस हत्या के मामले की कई एंगल से जांच कर रही है। वहीं, नसबंदी कॉलोनी निवासी इरशाद और उसके कुछ दोस्त एक पुराने खाली पढ़े मकान में दोस्तों के साथ पार्टी कर रहे थे। कुछ देर बाद गोली चलने की आवाज हुई और इरशाद लहूलुहान होकर गिर पड़ा मिला। किसने गोली चलाई, इस बारे में पता नहीं चल सका है। परिजनों ने एक युवक पर हत्या की आशंका जाहिर की है।

You may also like
ट्रंप सरकार ने किए 4 बड़े बदलाव, अमेरिका में F-1 वीजा पर पढ़ रहे हर छात्र के लिए इन्हें जानना जरूरी
नोएडा में खत्म होने वाली है पानी वाली समस्या! 3 हफ्ते के बाद शहर में चालू होगी गंगाजल सप्लाई, जानिए
Bihar Election 2025: अश्लील गीतों के आरोप पर RJD उम्मीदवार खेसारी लाल यादव ने दिया जवाब
जगदीशपुर विधानसभा सीट : वीर कुंवर सिंह की धरती पर फिर सियासी संग्राम, राजद-जदयू में कौन मारेगा बाजी?
मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स की नजर है इन दो धाकड़ खिलाड़ियों को टीम में शामिल करने पर! बड़ी अपडेट आई सामने