अगली ख़बर
Newszop

बिहारी अब सम्मान-स्वाभिमान-समृद्धि का प्रतीक.. डिप्टी CM विजय सिन्हा का एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

Send Push
लखीसराय: बिहार विधानसभा चुनाव अपने शबाब पर है। अपने-अपने हिसाब से मतदाताओं को रिझाने में नेता जुटे हुए हैं। इस दौरान कई बड़े-बड़े सपने दिखाए जा रहे हैं। वर्तमान, भूत और भविष्य याद दिलाए जा रहे हैं। भाषण देते-देते ज्यादार नेताओं की आवाज भारी हो चुकी है। चेहरे की नूर खत्म हो चकी है। सबकुछ दांव पर है क्योंकि चुनाव जो है। विधायक, मंत्री, उपमुख्यमंत्री और मुख्यमंत्री पद पर दावेदारी का सवाल है। बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा पटना से लखीसराय और बेगूसराय को एक किए हुए हैं। लखीसराय के बड़हरिया बाजार से विजय सिन्हा का काफिल गुजर रहा था, नारेबाजी चल रही थी, यहां 6 नवंबर को मतदान है। इसी दौरान विजय सिन्हा से एनबीटी ऑनलाइन संवाददाता साकेत कुमार ने एक्सक्लूसिव बात की।


डिप्टी CM विजय सिन्हा से खास बातचीत
  • सवाल- बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर विजय जी कैसी तैयारी चल रही?
जवाब- देखिए, बिहार के अंदर सुशासन से समृद्धि की ओर ले जाने का प्रधानमंत्री जी का संकल्प हर बिहारी साकार करने के लिए तत्पर है। जनसैलाब बताता है कि प्रधानमंत्री जी के संकल्प को साकार करेगा।
  • सवाल- जिस तरह आप लोग कह रहे हैं कि 225 सीटों का लक्ष्य है, क्या लग रहा ये पूरा हो पाएगा?
जवाब- 2010 का रिकॉर्ड टूटेगा माई (MY- मुस्लिम-यादव) और बाप (BAAP- बहुजन, अगड़ा, आधी आबादी, POOR यानी गरीब) समीकरण काम नहीं आएगा। जनता मन-मिजाज बना चुकी है। अब बिहारी शब्द गाली नहीं बनेगा। बिहारी अब सम्मान, स्वाभिमान और समृद्धि का प्रतीक बनेगा।
  • सवाल- विजय सिन्हा जी आपके अपने क्षेत्र की तैयारी कैसी है? महागठबंधन के प्रत्याशी से किस तरह का मुकाबला है?
जवाब- चुनाव लोकतंत्र का महापर्व है। इसमें सब अपनी भागीदारी करते हैं। सबको अपनी भागीदारी का असवर मिलता है। इसलिए सब तैयारी करते हैं। जनता मालिक है। (डिप्टी सीएम विजय सिन्हा लखीसराय सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।)
  • सवाल- तेजस्वी यादव लगातार दावे कर रहे हैं कि वो मुख्यमंत्री बनेंगे, उनके दावे पर आप क्या कहेंगे?
जवाब- बाबा भीमराव अंबेडकर ने साफ शब्दों में कहा है कि रानी के पेट से राजा पैदा नहीं होगा। ये लोकतंत्र की धरती है, यहां की जनता मालिक है, निर्णय लेगी।


बिहार में दो चरणों में वोटिंगबिहार में 6 और 11 नवंबर को दो चरणों में 121 और 122 सीटों पर वोट डाले जाएंगे और मतगणना 14 नवंबर को होगी। राज्य की कुल 243 सीटों पर नेता मतदाताओं को लुभाने में जुटे हैं। चुनाव के इस दौर में नेता बड़े-बड़े वादे कर रहे हैं।
न्यूजपॉईंट पसंद? अब ऐप डाउनलोड करें