पटना: एक बार फिर से राहुल गांधी ने एक अजब बयान दे दिया। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने ये बयान दिया। राहुल गांधी ने कहा कि 'अगर भीड़ से 200 लोगों ने कहा कि मोदी जी स्टेज पर जरा डांस कीजिए, हम वोट देंगे। डांस शुरू हो जाएगा। वो भरतनाट्यम करना शुरू कर देंगे स्टेज पर।'
नीचे सुनिए राहुल गांधी का वो बयान
राहुल गांधी के इस बयान के बाद बीजेपी ने उन पर चौतरफा हमला बोल दिया है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि 'उन्होंने सनातन धर्म का अपमान किया है। छठ पर राहुल गांधी का बयान सनातन धर्म और हिंदुओं का अपमान है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी को नहीं पता कि वे खुद अपने आप में क्या हैं। वे हिंदू हैं, पारसी हैं, ईसाई हैं या कुछ और...। लेकिन अगर वे छठ पर्व को अपमानित करने का काम करेंगे तो उनको ईंट का जवाब पत्थर से दिया जाएगा। बिहार की जनता उनको जवाब देगी।' नीचे आप राहुल गांधी के डांस वाला वो बयान सुन सकते हैं।
एक बयान के चक्कर में चली गई थी संसद की सदस्यता
ये कोई पहली दफा नहीं है जब राहुल गांधी ने विवादित बयान दिया है। ऐसे ही एक बयान के चलते उनकी लोकसभा सदस्यता चली गई थी। दरअसल राहुल गांधी ने 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान कर्नाटक के कोलार में एक सभा में कहा था कि सभी चोरों के सरनेम मोदी ही क्यों है? उनके इस बयान पर भारतीय जनता पार्टी इतनी नाराज हुई कि एक MLA कोर्ट चले गए। अदालत ने सुनवाई के बाद राहुल गांधी को दोषी पाया और उन्हें दो साल की सजा सुना दी। इसके बाद उनकी संसद सदस्यता चली गई थी। बाद में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद वो फिर से संसद सदस्य बन पाए।
भारत जोड़ो यात्रा में सावरकर के खिलाफ दिया था बयान
इसके बाद 17 नवंबर 2022 को राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा में भी विवादित बयान दिया था। इसमें उन्होंने स्वतंत्रता सेनानी विनायक दामोदर सावरकर के बारे में बोला था। उन्होंने महाराष्ट्र में यहां तक कह दिया था कि सावरकर अंग्रेजों के नौकर थे और ब्रिटिश हुकूमत से पेंशन लेते थे। राहुल गांधी के इस बयान के खिलाफ एक वकील नृपेंद्र पांडेय कोर्ट चले गए थे। तब कोर्ट ने राहुल गांधी को फटकार लगाते हुए कहा था कि अगर वो फिर से इस तरह के बयान देंगे तो अदालत खुद ही उसका संज्ञान ले लेगी। यही नहीं, सावरकर के पोते विनायक सावरकर और शिवसेना (शिंदे) ने दो थानों में उनके खिलाफ मामला दर्ज करा दिया था।
राहुल गांधी ने दिए और भी विवादित बयान
इसके अलावा भी राहुल गांधी ने कई और ऐसे बयान दिए थे जिन पर या तो विवाद हुआ या उनके खिलाफ नाराज लोग कोर्ट चले गए। एक नजर इन बयानों पर भी डालिए।

राहुल गांधी के इसी बयान पर मचा सियासी घमासान, पीएम मोदी के डांस करने वाला राहुल गांधी का बयान सुनिए, बीजेपी ने राहुल गांधी को चौतरफा घेरा, मुजफ्फरपुर में दिया है अजब बयान@BJP4Bihar @INCBihar @RJDforIndia @Jduonline pic.twitter.com/ZwuNFgShXV
— NBT Bihar (@NBTBihar) October 30, 2025
एक बयान के चक्कर में चली गई थी संसद की सदस्यता
ये कोई पहली दफा नहीं है जब राहुल गांधी ने विवादित बयान दिया है। ऐसे ही एक बयान के चलते उनकी लोकसभा सदस्यता चली गई थी। दरअसल राहुल गांधी ने 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान कर्नाटक के कोलार में एक सभा में कहा था कि सभी चोरों के सरनेम मोदी ही क्यों है? उनके इस बयान पर भारतीय जनता पार्टी इतनी नाराज हुई कि एक MLA कोर्ट चले गए। अदालत ने सुनवाई के बाद राहुल गांधी को दोषी पाया और उन्हें दो साल की सजा सुना दी। इसके बाद उनकी संसद सदस्यता चली गई थी। बाद में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद वो फिर से संसद सदस्य बन पाए।
भारत जोड़ो यात्रा में सावरकर के खिलाफ दिया था बयान
इसके बाद 17 नवंबर 2022 को राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा में भी विवादित बयान दिया था। इसमें उन्होंने स्वतंत्रता सेनानी विनायक दामोदर सावरकर के बारे में बोला था। उन्होंने महाराष्ट्र में यहां तक कह दिया था कि सावरकर अंग्रेजों के नौकर थे और ब्रिटिश हुकूमत से पेंशन लेते थे। राहुल गांधी के इस बयान के खिलाफ एक वकील नृपेंद्र पांडेय कोर्ट चले गए थे। तब कोर्ट ने राहुल गांधी को फटकार लगाते हुए कहा था कि अगर वो फिर से इस तरह के बयान देंगे तो अदालत खुद ही उसका संज्ञान ले लेगी। यही नहीं, सावरकर के पोते विनायक सावरकर और शिवसेना (शिंदे) ने दो थानों में उनके खिलाफ मामला दर्ज करा दिया था।
राहुल गांधी ने दिए और भी विवादित बयान
इसके अलावा भी राहुल गांधी ने कई और ऐसे बयान दिए थे जिन पर या तो विवाद हुआ या उनके खिलाफ नाराज लोग कोर्ट चले गए। एक नजर इन बयानों पर भी डालिए।
- गौरी लंकेश के मर्डर में RSS का हाथ- राहुल गांधी
- हत्या का आरोपी भाजपा प्रमुख अमित शाह- राहुल गांधी
- अमित शाह बैंक के निदेशक, काला धन बनाया सफेद-राहुल गांधी
- RSS ने मंदिर में नहीं घुसने दिया- राहुल गांधी
- महात्मा गांधी की हत्या RSS ने कराई- राहुल गांधी
You may also like

अलीगढ़: मंदिर पर लिखा था I LOVE MUHAMMAD, पुलिस का एक्शन, चार आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

केरल: मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने दी अनिश्चितकालीन हड़ताल की धमकी

एनआरसी की घबराहट में आत्महत्या मामले पर तृणमूल का प्रदर्शन, भाजपा और चुनाव आयोग पर लगाया आरोप

Business Idea: सर्दियों में बढ़ जाती है इनकी डिमांड? ये बिजनेस बढ़ा देंगे आपके मुनाफे की मिठास

एसएसबी ने सीमावर्ती महिलाओं के लिए शुरू किया 30 दिवसीय सिलाई प्रशिक्षण शिविर