सिवनी: मध्य प्रदेश के सिवनी जिले से एक बड़ी खबरआ रही है। जिले के केवलारी नगर मुख्यालय में निर्माणाधीन सांदीपनी स्कूल की छत अचानक गिर गई। हादसे में बड़ा नुकसान होने की आशंका जताई जा रही थी, लेकिन राहत की बात यह है कि अभी तक किसी भी तरह की जनहानि की सूचना नहीं है। वहीं, कई लोग जख्मी हुए हैं, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया है।
छह से अधिक लोग हैं घायल
वहीं, शुरुआती जानकारी के अनुसार छह से अधिक लोग घायल बताए हैं। सभी घायलों को तत्काल केवलारी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। वहां, डॉक्टरों ने इलाज शुरू कर दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन के वरीय अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। साथ ही रेस्क्यू कार्य भी शुरू हो गया है। शुरुआत में कई लोगों के दबे होने की सूचना थी।
स्थानीय लोगों ने भी घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की है। प्रशासनिक अमला स्थिति पर नजर बनाए हुए है। साथ ही हादसों के कारणों की जांच हो रही है। तस्वीरें जो सामने आ रही हैं, उस साफ है कि निर्माण कार्य में लापरवाही बरती गई है। इसी वजह से यह बड़ा हादसा हुआ है। हादसे के कारणों का खुलासा जांच के बाद ही हो पाएगा। सांदीपनी स्कूल पहले सीएम राइज स्कूल के नाम से जाना जाता था। मोहन यादव की सरकार ने इसका नाम बदला है। घटना की सूचना मिलने के बाद स्कूल बिल्डिंग के करीब स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। साथ ही वहां काम कर रहे मजदूरों के परिजन भी हाल जानने पहुंच रहे हैं।

You may also like
युवक ने पूछा सफलता का` मंत्र संत ने उपाय बताने की बजाय युवक को नदी में डूबने छोड़ दिया
इन 5 लोगों के लिए` वरदान से कम नहीं है इस सफेद चीज का सेवन फायदे जान आज से ही लगेंगे खाने
न करे इस दिन भूलकर` भी पैसों का लेन देन नहीं लगती राजा से रंक बनते देर आर्थिक रूप से ये दिन माना जाता है शुभ
भारत की 5 जेलें जहां घूमने का है अनोखा अनुभव
पहले पत्नी को नशा दिया` फिर चालू किया कैमरा और बुला लिया दोस्त… जानिए इस खौफनाक साजिश की पूरी कहानी