श्रीनगर: जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में मौसम का गजब रंग देखने को मिल रहा है। गुरुवार को श्रीनगर में पारा 34.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो पिछले 57 वर्षों में मई महीने का सबसे अधिक अधिकतम तापमान है। मौसम विभाग ने बताया कि यह इस महीने का तीसरा सबसे अधिक तापमान है जो अब तक दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार, मई महीने में श्रीनगर का अब तक का सबसे अधिक तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस था, जो 24 मई 1968 को दर्ज किया गया था। वहीं, 31 मई 1956 को 35 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ था। ऐसे में गुरुवार को दर्ज तापमान इन ऐतिहासिक आंकड़ों के बाद तीसरे स्थान पर आता है। औसत से 9 डिग्री अधिक तापमानअधिकारियों ने बताया कि गुरुवार को दर्ज अधिकतम तापमान सामान्य औसत से 9 डिग्री सेल्सियस अधिक था, जो इस मौसम में अभूतपूर्व माना जा रहा है। दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के कोकरनाग इलाके में भी गुरुवार को मई महीने का अब तक का सबसे ज्यादा तापमान दर्ज किया गया। यहां का पारा 33.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि इससे पहले मई 2001 में 32.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। क्या कहते हैं मौमस विशेषज्ञविशेषज्ञों का मानना है कि समय से पहले बढ़ती गर्मी और रिकॉर्ड तोड़ तापमान जलवायु परिवर्तन के स्पष्ट संकेत हो सकते हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो आने वाले वर्षों में गर्मी और अधिक घातक रूप ले सकती है। वहीं मौसम विभाग ने लोगों को अधिक गर्मी से बचाव के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी है, विशेषकर दोपहर के समय धूप से बचने, अधिक पानी पीने और हल्के कपड़े पहनने की हिदायत दी गई है।
You may also like
दो भाइयों को उतारा माैत के घाट, बचने के लिए रची ऐसी साजिश, पुलिस भी चकरा गई, आरोपी ग्राम प्रधान गिरफ्तार
जोधपुर की हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री मेंभीषण आग ने मचाया तांडव! कई घंटे की मशक्कत के बाद काबू, लाखों का माल खाक
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने दी ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष रिचर्ड मार्लेस को पुनर्नियुक्ति पर बधाई, भारत-ऑस्ट्रेलिया रक्षा संबंधों के और मजबूत होने की उम्मीद
जैकलीन फर्नांडीज ने कान्स में जेसिका अल्बा से मुलाकात की
यूएसएफके कटौती पर दक्षिण कोरिया-अमेरिका के बीच कोई चर्चा नहीं हुई : सियोल