नई दिल्ली: नवंबर की शुरुआत में   प्रदूषण एक बार फिर बेहद खराब स्तर पर पहुंच गया है। शनिवार को एक्यूआई में 85 पॉइंट का इजाफा हुआ। वहीं राहत की बात यह रही कि 2015 से अब तक यह नवंबर की दूसरी सबसे कम प्रदूषित शुरुआत है। आमतौर पर नवंबर पूरे साल का सबसे प्रदूषित महीना होता है।   
   
इन इलाकों में स्थिति सबसे खराबराजधानी में सुबह से ही स्मॉग की परत छाई रही थी। धूप दिखाई दी, लेकिन इसके बावजूद स्मॉग की वजह से धूप धुंधली रही। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार दिल्ली का औसत एक्यूआई 303 रहा। बीते शुक्रवार को यह 218 हो गया था। फरीदाबाद का एक्यूआई 196, गाजियाबाद का 298, ग्रेटर नोएडा का 265, गुरुग्राम का 276 और नोएडा का 292 रहा। 23 जगहों पर एक्यूआई बेहद खराब और 14 जगहों पर यह खराब रहा।
   
2019 में खराब स्तर पर हुई नवंबर की शुरुआतबीते सालों की बात करें तो अब तक महज एक बार 2021 में नवंबर की शुरुआत खराब स्तर पर हुई थी। इस साल एक नवंबर को एक्यूआई 281 रहा था। जबकि 2015 से अब तक 2019 में नवंबर सबसे अधिक प्रदूषित रहा है। 2019 में एक नवंबर को एक्यूआई 484 था।
   
कई दिनों तक खराब रहेगा प्रदूषण
पूर्वानुमान के अनुसार प्रदूषण का स्तर 2 से 4 नवंबर तक बेहद खराब के स्तर पर रहेगा। इसके बाद अगले छह दिनों तक यह बेहद खराब ही बना रह सकता है। शनिवार को हवाओं की गति 8 से 15 किमी प्रति घंटे रही। रविवार को भी यह लगभग 8 से 15 किमी प्रति घंटे आसपास रहेगी। 3 नवंबर को यह 15 किमी प्रति घंटे के आसपास रह सकती है। 4 नवंबर को 5 से 10 किमी प्रति घंटे तक रह सकती है।

You may also like

'मैं अब भी गहरी तकलीफ़ में हूं', एयर इंडिया विमान हादसे में अकेले ज़िंदा बचे शख़्स की आपबीती

खुलˈ गया राज: इसलिए कुल्फी वाला बर्फ में मिलाता है नमक, जानकार नहीं होगा यकीन﹒

Delhi News: दिल्ली वालों की बल्ले-बल्ले, पानी के बकाया बिल को लेकर आई सबसे बड़ी खुशखबरी

दूधˈ में लौंग डालकर पी लें पुरुष फिर देखिए ये चमत्कारी फ़ायदा﹒

पाकिस्तानी फौज का दीन-ईमान सब डॉलर है... पाक एक्सपर्ट ने खोल दी पोल, बताया कैसे अमेरिका को दिया धोखा