बोकारो: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल टीम रांची से गिरफ्तार संदिग्ध आतंकी अशहर दानिश के साथ बोकारो पहुंची। पुलिस सूत्रों ने बताया कि दानिश को 10 सितंबर 2025 को रांची से गिरफ्तार किया गया था। पुलिस टीम में 11 अधिकारियों के सदस्य मौजूद थे। दानिश के निशानदेही पर बोकारो जिले के पेटरवार थाना क्षेत्र के महतो बीज भंडार में पुलिस टीम गई और जांच पड़ताल की। 2024 में दानिश ने महतो बीज भंडार से चार से पांच किलो पोटेशियम नाइट्रेट की खरीद की थी। पेटरवार थाना प्रभारी राजू कुमार मुंडा ने बताया कि महतो बीज भंडार के जांच के बाद पुलिस बोकारो जिले के पिंडराजोरा थाना क्षेत्र के मोहनपुर गई थी, जहां दानिश के निशानदेही पर जांच पड़ताल की गई। दोनों ठिकानों पर जांच पड़ताल के बाद पुलिस टीम वापस लौट गई।
दानिश को लेकर बोकारो पहुंची दिल्ली पुलिसदिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम संदिग्ध आतंकी मामले की जांच के सिलसिले में दानिश को लेकर बोकारो पहुंची। संदिग्ध अशहर दानिश के साथ सीधे उस दुकान 'महतो बीज भंडार' पहुंची, जहां से उसने कथित तौर पर पोटेशियम नाइट्रेट खरीदा था। ये एक ऐसा केमिकल है जिसका उपयोग विस्फोटक बनाने में किया जा सकता है। दुकानदार मनोज महतो से टीम ने पूछताछ की। महतो ने बताया कि 2024 में दानिश ने उनकी दुकान से लगभग 4-5 किलो पोटेशियम नाइट्रेट खरीदा था। मनोज महतो ने बताया कि पुलिस टीम में छह-सात लोग थे और कार में एक व्यक्ति पीछे की सीट पर बैठा था, जिससे पता चला कि वो अशहर दानिश था।
पिता ने लगाया जानबूझकर फंसाने का आरोपइस पूरे मामले में, अशहर दानिश के पिता मजहर जानी ने अपने बेटे को निर्दोष बताया है। पेशे से वकील मजहर जानी ने कहा कि हमारे बेटे को जानबूझकर फंसाया गया है। यह एक बड़ी साजिश का हिस्सा है। मजहर जानी पहले कव्वाली गाते थे और उनकी मां एक सरकारी स्कूल में शिक्षिका हैं। वहीं, पेटरवार थाना प्रभारी राजू मुंडा ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने उन्हें आने की सूचना दी थी, लेकिन पूछताछ के बाद वे बिना सूचना दिए लौट गए।
पोटेशियम नाइट्रेट में बढ़ा जांच का दायरादिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की जांच का मुख्य बिंदु पोटेशियम नाइट्रेट की खरीद है। यह केमिकल आमतौर पर खेती में उर्वरक के रूप में इस्तेमाल होता है, लेकिन इसका दुरुपयोग विस्फोटक बनाने में भी किया जाता है। टीम की बोकारो यात्रा से यह साफ है कि जांचकर्ता दानिश के पिछले लेनदेन और उसके संभावित उपयोग की पुष्टि करना चाहते हैं।

You may also like
8वां वेतन आयोग: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, सैलरी में होगा बंपर इजाफा?
पति की जीभ काटकर खाई` और खून भी पिया फिर भाग गई पत्नी… पुलिस से बोला- उसमें कोई तो शक्ति जरूर है
PK-W vs SA-W 2nd ODI: ताज़मिन ब्रित्स और लौरा वोलवार्ड ने लाहौर में ठोका शतक, SA ने PAK को दिया 293 रनों का लक्ष्य
बॉम्बे हाई कोर्ट में फिर बम रखे जाने की मिली धमकी से सनसनी
ट्रैक्टर नहीं तो क्या हुआ?` किसान ने बुलेट को ही बना लिया खेती का साथी जुगाड़ देख आप भी कहेंगे वाह रे देसी दिमाग