मांसाहारी भोजन का सेवन करने से शनिदेव होते हैं रुष्ट
माना जाता है कि भूलकर भी शनिवार के दिन मांसाहारी भोजन का सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से शनिदेव व्यक्ति से रुष्ट हो सकते हैं और उनकी बुरी दृष्टि भी आप पर पड़ सकती है। ऐसे में गलती से भी शनिवार को मांसाहारी भोजन का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे घर की आर्थिक स्थिति खराब होनी शुरू हो सकती है और ज्यादा पैसा कमाने के बावजूद भी हाथ में एक भी धन नहीं टिकेगा। साथ ही, जीवन पर नकारात्मक प्रभाव भी पड़ सकते हैं।
शनिवार को भूलकर भी न करें मदिरा का सेवन
अगर आप शनिवार के दिन मदिरा (शराब) का सेवन करते हैं तो ऐसा करना आपकी सबसे बड़ी भूल हो सकती है। शनिवार के दिन मदिरा का सेवन करने से आपको जीवन में नकारात्मक परिणामों का सामना करना पड़ सकता है और जीवन में एक के बाद एक समस्याएं आनी शुरू हो जाती हैं। जो लोग शनिवार के दिन मदिरा का सेवन करते हैं उन्हें शनि के प्रकोप का सामना भी करना पड़ सकता है। ऐसे में व्यक्ति की तरक्की में भी रुकावटें आनी शुरू हो सकती हैं।
गरीब और कमजोरों का निरादर करना पड़ेगा भारी

वैसे तो कभी भी गरीबों और अपने से कमजोर लोगों का निरादर नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से भगवान रुष्ट हो सकते हैं। लेकिन अगर आप शनिवार के दिन किसी गरीब या कमजोर व्यक्ति का निरादर करते हैं, तो इससे जीवन में बड़े संकटों का सामना करना पड़ सकता है और शनि की बुरी दृष्टि आप पर लग सकती है। यह घर-परिवार में क्लेश का कारण बन सकता है और इससे जीवन में कई दुखों का सामना करना पड़ता है।
शनिवार को यह काम करने से घर में आती है दरिद्रता
माना जाता है कि गलती से भी शनिवार के दिन जुआ और सट्टा नहीं खेलना चाहिए। ऐसा करने से शनिदेव क्रोधित हो सकते हैं और आपके जीवन में दुखों का पहाड़ टूट सकता है। माना जाता है कि जो लोग शनिवार को जुआ या सट्टा लगाने जैसे कार्य करते हैं उनके घर में दरिद्रता आ सकती है और गरीबी लंबे समय तक व्यक्ति का पीछा नहीं छोड़ती है। ऐसे में गलती से भी शनिवार को ये दो कार्य नहीं करने चाहिए। ऐसा करने से जीवन से सुख-शांति जाने लगती है और व्यक्ति नकारात्मकता से घिर जाता है।
शनिवार को गलती से भी न खरीदें ये 2 चीजें
शनिदेव को सरसों का तेल अर्पित करना लाभकारी माना जाता है और साथ ही, उन्हें लोहे की वस्तुएं भी प्रिय होती हैं। लेकिन इन दोनों चीजों को शनिवार के दिन खरीदने की विशेष रूप से मनाही होती है। अगर शनिवार के दिन लोहा या सरसों का तेल खरीदते हैं, तो इससे शनिदेव रुष्ट हो सकते हैं। अगर आप हर शनिवार को शनिदेव को सरसों का तेल अर्पित करते हैं, तो इसके लिए मंदिर के पास से ही तेल खरीदकर उसे मंदिर में चढ़ा देना चाहिए। इसे घर लाकर मंदिर में चढ़ाना शुभ नहीं होता है। इसके अलावा, मान्यता है कि शनिवार से एक दिन पहले सरसों का तेल खरीदकर घर पर रख लेना चाहिए। इसके बाद, अगले दिन इसे शनि मंदिर में शनिदेव को अर्पित करना चाहिए। इस तरह सरसों का तेल अर्पित करना अत्यंत फलदायी माना जाता है।
You may also like
IPL 2025, GT vs CSK: नरेंद्र मोदी स्टेडियम के आंकड़ों और रिकॉर्ड्स पर डालिए एक नजर
फरीदाबाद : एशियन अंडर-22 बॉक्सिंग में जिले की बेटियों ने जीते मेडल
हिसार : क्रेटा गाड़ी छीनने के दो आरोपी अवैध हथियारों सहित धरे गए
कैथल: नशा बेचकर अर्जित की गई सम्पति होगी अटैच : एसपी आस्था मोदी
पानीपत : जिस घर में की नौकरी, उसी घर में कर ली चोरी