नई दिल्ली: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। उनका यह फैसला अब तक काफी सही साबित हुआ है। पर्थ की तेज पिच पर भारतीय बल्लेबाज संघर्ष करते नजर आए हैं।
तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने भारतीय बल्लेबाजों को परेशान किया। वहीं, अच्छी फॉर्म में चल रहे श्रेयस अय्यर भी सस्ते में आउट हो गए। वह 24 गेंद में 11 रन बनाकर आउट हुए। अय्यर का रिकॉर्ड हालांकि हेजलवुड के खिलाफ काफी ज्यादा खराब है। आइये, आपको उनके आंकड़े हेजलवुड के खिलाफ दिखाते हैं।
श्रेयस अय्यर के लिए काल बन गए जोश हेजलवुड
जोश हेजलवुड के खिलाफ श्रेयस अय्यर का रिकॉर्ड बिल्कुल अच्छा नहीं है। उन्होंने वनडे में हेजलवुड के खिलाफ 7 पारियों में 57 बॉल में 55 रन बनाए हैं और 3 बार आउट हुए हैं। उनका औसत हेजलवुड के खिलाफ 18.33 का है। वहीं कुल मिलाकर हेजलवुड ने 13 पारियों में अय्यर को 7 बार आउट किया है। श्रेयस अय्यर कुल मिलाकर हेजलवुड के खिलाफ संघर्ष करते हैं। अय्यर चैंपियंस ट्रॉफी के बाद अब भारत का फिर से प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।
विराट, रोहित और शुभमन भी सस्ते में हुए आउट
आज पर्थ की मुश्किल पिच पर भारतीय बल्लेबाज पूरी तरह से फ्लॉप रहे हैं। भले ही कप्तान शुभमन गिल हों या रोहित शर्मा और विराट कोहली हों... हर कोई फ्लॉप रहा है। 223 दिन बाद इंटरनेशनल क्रिकेट खेल रहे रोहित शर्मा और विराट कोहली का बल्ला नहीं चला। रोहित 8 तो कोहली बिना कोई रन बनाए ही आउट हो गए। भारत के 4 विकेट 50 रन के अंदर-अंदर गिर गए थे। वहीं, बारिश ने भी मैच के दौरान काफी परेशान किया। बारिश का आना-जाना लगा हुआ था, जिससे मैच का मजा भी किरकिरा हो रहा था।

You may also like
महिला विश्व कप: हिदर नाइट का शतक, इंग्लैंड ने भारत को दिया 289 रन का लक्ष्य
वीडियो में देखें ' चोरी चेरी पिकर ' से महज 7 मिनट में पेरिस के लूव्र म्यूजियम में की गयी चोरी , अब तक ऐसा सिर्फ फिल्मों में देखा होगा
ओडिशा के भद्रक में ऐतिहासिक काली पूजा का उल्लास, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
सोनीपत में पुलिस ने दीपावली पर वृद्धों-बालकों संग बांटी खुशियां, दिया मान-सम्मान
भारी बारिश का अलर्ट! इन राज्यों में तूफान और बाढ़ का खतरा, जानिए पूरा मौसम अपडेट