बॉलीवुड फिल्ममेकर और कोरियोग्राफर फराह खान अब यूट्यूबर भी हैं। वो जाने-माने सेलेब्स के घर जाती हैं और उनके साथ वीडियो बनाती हैं। फराह के साथ उनके कुक दिलीप भी होते हैं, जिनसे अब फैंस खूब प्यार करते हैं। बीते दिनों जब फराह कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा के ऑफिस गई थीं, तब उन्होंने दिलीप के साथ जैसा बर्ताव किया, वो दर्शकों को पसंद नहीं आया। खैर। अब फराह को गौहर खान और उनके पति जैद दरबार के घर देखा गया, जहां जैद ने दिलीप के साथ ऐसा काम किया कि हर तरफ उनकी तारीफ होने लगी। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि गौहर खान एक आलीशान घर में रहती हैं। वो लजीज खाना भी बना लेती हैं। जब फराह उनके घर आईं तो उन्होंने और उनके पति जैद दरबार ने खुद कुक किया। दिलीप ने भी गौहर और जैद के लिए चिकन रोस्ट किया। फराह खान का वीडियो जैद ने दिलीप को खुद खिलाया खाना
वायरल वीडियो में जैद चिकन खा रहे हैं और गौहर लंच टेबल पर हैं, जबकि फराह खड़ी हैं। फराह तभी दिलीप को कैमरे के सामने आकर क्रेडिट लेने के लिए कहती हैं। इसके बाद जैद दिलीप को गले लगा लेते हैं और कहते हैं, 'बहुत बढ़िया बनाया है।' फिर वो अपनी ही प्लेट से चिकन का टुकड़ा उठाकर दिलीप को अपने हाथों से खिलाते हैं। फिर गौहर उन्हें साथ बैठकर खाना खाने को कहती हैं। जैद की हो रही है तारीफ इस वीडियो को देख गौहर और जैद की वाहवाही हो रही है। एक ने कॉमेंट किया, 'नई पीढ़ी हमेशा मददगार होती है।' दूसरे ने लिखा, 'वे बहुत अच्छे हैं। गौहर की फैमिली भी बहुत अच्छी है।' दूसरे ने लिखा, 'मलाइका अरोड़ा, अरहान खान, गौहर और जैद बहुत अच्छे इंसान हैं। दिलीप के साथ जो बर्ताव किया, वो काबिले तारीफ है।' एक और ने लिखा, 'ये अच्छी परवरिश होती है।'
You may also like
मौत के बाद कैसे होता है अच्छे-बुरे कर्मों का हिसाब, 0 मिनट के लिए मरने वाले शख्स ने खोला राज ˠ
सिर्फ इतने दिनों में मोटी से मोटी पथरी को गला देगी ये सस्ती सी सब्जी, गठिया और बालों के लिए तो संजीवनी से कम नहीं ˠ
शरीर को अंदर से गर्म रखती है ये 9 चीजें! सर्दी में मौसम में जरुर खाएं‹ ˠ
“केले का छिलका निकालने का सही तरीका ऊपर से नहीं, नीचे से निकालें!⌄ “ > ≁
चाय प्रेमियों के लिए खास जानकारी: एक महीने तक चाय छोड़ने से आपके शरीर में क्या बदलाव होंगे? ˠ