लखनऊ: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व में चुनावी राज्य बिहार में 'वोटर अधिकार यात्रा' निकाली गई, इसका समापन एक सितंबर को पटना में होने जा रहा है। इस पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने निशाना साधा और कहा कि यह कथित यात्रा केवल घुसपैठियों और राष्ट्र विरोधी तत्वों को खुश करने के लिए है।
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि राजनीतिक रूप से सबसे मुखर और जागरूक बिहार में 'वोटर अधिकार यात्रा' इस राज्य के मूल लोगों को चिढ़ाने के सिवा कुछ नहीं है। यह कथित यात्रा केवल घुसपैठियों और राष्ट्र विरोधी तत्वों को खुश करने के लिए है। ऐसे तत्वों के बल पर ही कांग्रेस, सपा और राजद अपनी राजनीतिक रोटी सेंकते रही है।
बिहार की जागरूक जनता बदला जरूर लेगी
केशव प्रसाद मौर्य ने आगे लिखा कि अपने परिवारवादी राजनीति के 'नए दौर' में सपा बहादुर अखिलेश यादव, पंजा बहादुर राहुल गांधी और लालटेन के लाल तेजस्वी यादव की तिकड़ी अपने को उन विध्वंसक तत्वों का सबसे बड़ा लंबरदार समझती है। ऐसे तत्वों को बढ़ाने के कारण ही उनकी यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री को अपशब्द कहने का दुस्साहस किया गया। इसका बदला बिहार की जागरूक जनता आने वाले विधानसभा चुनाव में जरूर लेगी।
शनिवार को अखिलेश यादव शामिल हुए थे
गौरतलब है कि बिहार में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने 'वोटर अधिकार यात्रा' निकाली, जिसका समापन एक सितंबर को पटना में होने जा रहा है। उनके साथ राजद नेता और लालू यादव के बेटे तेजस्वी भी कंधा से कंधा मिलाकर चल रहे हैं। शनिवार को रैली में हिस्सा लेने के लिए सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव भी पहुंचे थे। उन्होंने जमकर भाजपा और चुनाव आयोग को घेरा था।
राहुल बिहार में जनाधार बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं
बिहार में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसमें कांग्रेस पार्टी इंडिया गठबंधन का हिस्सा है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी इस यात्रा के माध्यम से बिहार में पार्टी का जनाधार बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं। तेजस्वी यादव भी इंडिया गठबंधन के जरिए अपना प्रचार और नेताओं को सक्रिय करने में जुटे हैं। सपा मुखिया अखिलेश यादव भी गठबंधन की ताकत बनने में लगे हैं।

You may also like
Pathum Nissanka तोड़ सकते हैं Tillakaratne Dilshan का बड़ा T20I रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बन सकते हैं Sri Lanka के सिर्फ तीसरे खिलाड़ी
Prashant Kishor To Contest Bihar Assembly Election: जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने का किया एलान, सियासत में पहली बार इस सीट से आजमाएंगे किस्मत
फार्मा सेक्टर के पेनी स्टॉक में हैवी बाइंग, सिंगापुर की एक कंपनी खरीदेगी कंपनी में बड़ी हिस्सेदारी
सांसद पति संग प्रेग्नेंसी में मस्ती करती दिखीं परिणीति, ऑफशोल्डर ड्रेस पहन दिखाई प्यारी- सी मुस्कान
कौन है किम जोंग उन की बेटी, जिन्हें बताया जा रहा है उत्तर कोरियाई नेता का उत्तराधिकारी