गुवाहाटी : असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बिहार में अपनी चुनावी रैली के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। कटिहार में जेडीयू उम्मीदवार विजय सिंह के समर्थन में वह अपनी रैली करने पहुंचे थे। रैली के बाद हिमंत बिस्व सरमा ने मीडिया से बात की। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी को पागल बताया। हिमंत ने यहां तक कहा कि राहुल गांधी के दिमाग का पेच ढीला है।
हिमंत बिस्व सरमा की यह टिप्पणी राहुल गांधी के बिहार के कुटुम्बा में एक रैली में दिए गए उस बयान के कुछ दिनों बाद आई है। राहुल गांधी ने उसमें कहा था कि भारतीय सेना देश की 10% आबादी के नियंत्रण में है। जिससे सशस्त्र बलों में उच्च जातियों के प्रभुत्व का संकेत मिलता है।
क्या बोले हिमंत बिस्व सरमा
असम के मुख्यमंत्री से जब राहुल गांधी के बयान पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'राहुल गांधी पागल इंसान हैं। उनके बारे में बात मत करो। उनके मन में जो आता है, वह बक देते हैं। अगर भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध होता है, तो क्या आप सेना को 10-20 प्रतिशत में बांट देंगे? दुश्मन का सामना करने में सक्षम एक मज़बूत व्यक्ति को सेना में होना चाहिए। राहुल गांधी सेना में प्रतिशत की बात करते हैं। देश को उन्हें आधिकारिक तौर पर पागल घोषित कर देना चाहिए।'
सोशल मीडिया पर पोस्ट की क्लिपहिमंत बिस्व सरमा ने बाद में रैली का एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने राहुल गांधी को आधिकारिक तौर पर पागल घोषित करने की अपनी अपील दोहराई। अपने चुनाव प्रचार के दौरान, लोकसभा में विपक्ष के नेता ने दावा किया था कि न्यायपालिका और सेना सहित प्रमुख संस्थानों में पिछड़े, दलित और आदिवासी समुदायों के 90% लोगों को सत्ता से बाहर रखा गया है।
'राहुल गांधी ने किया सैनिकों का अपमान'रामनगर में एक रैली में, सरमा ने भाजपा, जेडीयू और सहयोगियों के लिए लहर का हवाला देते हुए एनडीए की जीत का भरोसा जताया। उन्होंने राहुल गांधी को देश का दुश्मन भी कहा उन्होंने आरोप लगाया कि राष्ट्रीय संस्थाओं को कमज़ोर करने के लिए देश के दुश्मनों ने राहुल गांधी को उतारा है। उन्होंने कहा कि यह 10% आरक्षण की बात देशद्रोह है। यह उन सैनिकों का अपमान है जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति दी।
तेजस्वी यादव पर भी साधा निशाना
इसके अलावा, असम के मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी की लगातार विदेश यात्राओं पर भी सवाल उठाए और उनकी सरकारी जांच की मांग की। रामनगर रैली में, सरमा ने आरजेडी नेता तेजस्वी यादव की भी आलोचना की और कहा कि उपमुख्यमंत्री रहते हुए, वे रोज़गार पैदा करने में विफल रहे और सिर्फ़ बिहार में घुसपैठियों को ही लाए। साथ ही उन्होंने विश्वास जताया कि एनडीए राज्य में अगली सरकार बनाएगा।
सरमा ने कहा कि तेजस्वी यादव बिहार के उपमुख्यमंत्री थे। क्या उन्होंने किसी महिला के खाते में तीन रुपये भी जमा किए? जब उनके पास क्षमता थी, तब उन्होंने तीन रुपये भी जमा नहीं किए और आज आप तीस हज़ार की बात कर रहे हैं।

You may also like

पथरी काˈ जड़ से इलाज! ये घरेलू नुस्खा करेगा पथरी को गलाकर बाहर अब नहीं सहना पड़ेगा दर्द﹒

रात भरˈ भिगोकर खाइए ये 3 चीज़ें और देखिए कैसे आपकी सेहत 10 गुना हो जाती है बेहतर !﹒

लड़की नेˈ लिया कैदी का इंटरव्यू पूछा रेप करते वक्त आपके दिमाग में क्या चलता है कैदी ने दिया होश उड़ा देने वाला जवाब﹒

रामगढ़ में खेल के क्षेत्र में अपार संभावनाएं : एसपी

सपा विधायक की पत्नी के खिलाफ चल रहे आपराधिक कार्यवाही और आरोप पत्र रद्द