जयपुर : ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट बस ऑनर एसोसिएशन ने 31 अक्टूबर से प्रदेशभर में स्लीपर बसों का संचालन बंद करने का ऐलान किया है। गुरुवार आधी रात से करीब 8000 स्लीपर बसें सड़कों से गायब हो जाएंगी। राजस्थान से देश के विभिन्न राज्यों में रोजाना औसतन 3 लाख यात्री इन बसों से यात्रा करते हैं। ट्रेवल्स एजेंसियों ने जोधपुर सहित कई शहरों से चलने वाली बसों की ऑनलाइन बुकिंग बंद कर दी है। ऐसे में स्लीपर बस से यात्रा करने वाले यात्रियों को दूसरे विकल्प सफर करने के लिए तलाशने होंगे।
2 नवंबर से चक्का-जाम की चेतावनीराजस्थान बस ऑपरेटर एसोसिएशन ने 2 नवंबर से चक्का-जाम की चेतावनी दी है। एसोसिएशन ने कहा कि 2 दिन स्लीपर बस बंद होने के बाद सरकार का रुख देखा जाएगा। सकारात्मक रुख नहीं होने पर 20 हजार से ज्यादा प्राइवेट बसें सड़कों से हट जाएंगी, जिनमें ग्रामीण सेवा, स्कूल बसें, स्टेट कैरिज, उप नगरीय और लोक परिवहन बसें शामिल हैं।
परिवहन विभाग की एकतरफा कार्रवाई पर विरोधएसोसिएशन ने हड़ताल का कारण 29 अक्टूबर को जारी परिवहन विभाग के आदेश को बताया। चेकिंग के नाम पर भारी जुर्माना और बसों को सीज किया जा रहा है। एसोसिएशन का कहना है कि नियमों का पालन न होने पर सुधार के लिए समय दिया जाए। सरकारी बसों पर भी यही नियम लागू हों, लेकिन विभाग एकतरफा कार्रवाई कर रहा है। एसोसिएशन के सचिव राजेंद्र परिहार ने बुधवार को मुख्यमंत्री को पत्र भेजा। यात्रियों की असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हुए सरकार से वैकल्पिक व्यवस्था करने का आग्रह किया। अनिश्चितकालीन हड़ताल से दिवाली यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

You may also like

सीडीओ ने बीडीओ काे जारी किया कारण बताओ नोटिस

राहुल गांधी को भारत की विरासत, संस्कृति और परंपराओं की नहीं है कोई समझ : ब्रजेश पाठक

छात्रवृत्ति के लिए सभी छात्राें का 31 अक्टूबर तक जमा हाे जाए आनलाइन आवेदन : प्रमुख सचिव

विंध्य क्षेत्र की प्रगति में आईटी पार्क होगा एक महत्वपूर्ण सोपान: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

ट्रेन के आखिरी डिब्बे पर एक्स का निशान: जानें इसका महत्व