बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी की मां सुनंदा को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि तबीयत खराब होने के कारण उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि उन्हें उम्र संबंधी समस्याओं के कारण एडमिट कराया गया। अपनी मां की सेहत की खबर सुन शिल्पा दौड़ती-भागती अस्पताल पहुंचीं। मलाइका अरोड़ा भी अपने बेटे अरहान के साथ हॉस्पिटल के बाहर नजर आईं। इनके वीडियोज वायरल हो रहे हैं।
शिल्पा शेट्टी का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इसमें वो लीलावती अस्पताल के बाहर हैं और अंदर की ओर जाती दिख रही हैं। वो काफी जल्दी में नजर आ रही है।
बेटे संग मलाइका भी पहुंचीं अस्पताल
शिल्पा की मां के बारे में सुन मलाइका अरोड़ा भी अस्पताल पहुंचीं। उनके साथ उनके बेटे अरहान भी नजर आए। दोनों हॉस्पिटल से बाहर निकलते दिख रहे हैं। दोनों ने मास्क से चेहरे को ढका हुआ था।
शिल्पा की मां के लिए फैंस मांग रहे दुआ
शिल्पा की मां के बारे में जानकर फैंस उनके लिए दुआ मांग रहे हैं। एक फैन ने कॉमेंट किया, 'रक्षा करना भगवान'। दूसरे ने कहा, 'जल्दी से ठीक हो जाओ।' एक और फैन लिखते हैं, 'वो जल्दी सेहतमंद हो जाएंगी।'
विदेश जाने की नहीं है इजाजत
मालूम हो कि शिल्पा और उनके पति राज कुंद्रा के खिलाफ कोर्ट में 60 हजार करोड़ की धोखाधड़ी का केस चल रहा है। इस मामले में दोनों के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर नोटिस जारी हुआ था। दोनों देश से बाहर नहीं जा सकते। एक्ट्रेस ने इसकी अनुमति के लिए याचिका दायर की थी, जिसे खारिज कर दिया गया था।

You may also like

राज्य स्थापना दिवस को लेकर उपायुक्त ने दिया अधिकारियों को दिया निर्देश

झारखंड में पांच जेल अधीक्षकों की हुई पोस्टिंग, चंद्रशेखर प्रसाद सुमन बने हजारीबाग जेल के काराधीक्षक

छात्रों के हित को ध्यान में रखकर करें पुस्तक लेखन का कार्य: प्रबल सिपाहा

मोंथा' की विदाई पर भी आफत: चक्रवाती तूफान कमजोर हुआ, पर अवशेषों ने छत्तीसगढ़ के किसानों की नींद उड़ाई

राज्यपाल पटेल ने मध्य प्रदेश के स्थापना दिवस पर प्रदेशवासियों को दी बधाई