जौनपुर: राजनीति और क्रिकेट की दुनिया के 2 उभरते सितारे अब एक-दूजे के होने जा रहे हैं। यहां बात हो रही है समाजवादी पार्टी की युवा और तेजतर्रार सांसद प्रिया सरोज (Priya Saroj) और स्टार क्रिकेटर रिंकू सिंह (Rinku Singh) की। दोनों के बीच रिश्ता पहले ही तय हो चुका है और पिछले करीब डेढ़ साल से दोनों एक दूसरे को जान भी रहे हैं। अब सगाई और शादी की तारीख भी सामने आ गई है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जौनपुर की मछलीशहर लोकसभा सीट से सपा सांसद प्रिया सरोज अगले रविवार यानी कि 8 जून को रिंकू सिंह के साथ सगाई करेंगी। दोनों की रिंग सेरेमनी लखनऊ में होगी। इसके साथ ही क्रिकेट के मैदान पर चौके-छक्के बरसाने वाले रिंकू औऱ प्रिया की शादी की तारीख भी तय हो गई है। दोनों नवंबर महीने में 18 तारीख को वाराणसी के होटल ताज में भव्य समारोह में वैवाहिक बंधन में बंध जाएंगे।
पिछले साल लोकसभा चुनाव में मछलीशहर सीट से सांसद बनीं प्रिया के पिता और जौनपुर की केराकत विधानसभा क्षेत्र से सपा विधायक तूफानी सरोज ने जनवरी में इस रिश्ते पर मुहर लगाई थी। प्रिया के पिता और जौनपुर की केराकत विधानसभा क्षेत्र से सपा विधायक तूफानी सरोज ने बताया कि शादी के सिलसिले में रिंकू सिंह के पिता से बात हुई है।
दोनों एक दूसरे को काफी दिनों से पसंद करते हैं। करीब डेढ़ साल से एक दूसरे के संपर्क में भी हैं। दोनों की पसंद को देखते हुए सगाई और शादी की बात पिछले कुछ महीनों से चल रही थी। प्रिया सरोज के पिता तूफानी सरोज ने बताया कि दोनों की रज़ामंदी को देखते हुए परिवार के लोगों ने आपस में बातचीत की है। रिंकू सिंह के पिता से मिलकर रिश्ता पक्का कर लिया गया है।
पहले इंग्लैंड टूर और फिर आईपीएल की व्यस्तता के चलते रिंकू सिंह के पास समय की उपलब्धता नहीं थी। वह कोलकाता नाइट राइडर्स टीम से खेल रहे हैं। प्रिया सरोज की एक सहेली के पिता क्रिकेटर रहे हैं, जिनकी रिंकू से जान पहचान है। सहेली के पिता ने ही प्रिया की रिंकू से मुलाकात कराई थी।

You may also like
स्टेज पर बिजली गिराई! सपना चौधरी के 'छलिया' गाने पर धांसू डांस ने मचाया YouTube पर तूफान! देखें ये वायरल वीडियो!
एसबीआई, पीएनबी और बीओबी मिलकर बनाएंगे नई इकाई, जानें खुदरा ग्राहकों के लिए क्या बदलेगा?
चिंकारा शिकार कांड में कार्रवाई के बाद थमा विरोध! डी-फ्रीज में रखे शवों का देर रात किया गया संस्कार, इतने आरोपी गिरफ्तार
Nikki Newman की जन्मदिन पार्टी में भावनात्मक पल और सरप्राइज
दिल थाम के बैठिए! Netflix पर आया 'A Widow Game' – ऐसा सस्पेंस और ट्विस्ट, जो हिला देगा आपका दिमाग!