भारतीय शादी में कई रीति-रिवाज होते हैं। उन रीति-रिवाजों में से एक बहुत ही मजेदार रस्म होती है। अंगूठी ढूंढने की रस्म, जिसके बिना दुल्हन का प्रवेश अधूरा लगता है। इस रस्म में दूध और गुलाब से भरे एक बाउल में अंगूठी डाल दी जाती है, जिसे दूल्हा-दुल्हन को ढूंढना होता है।
कहा जाता है कि जिसके हाथ अंगूठी लगती है, घर में उसी की चलती है। लेकिन कभी-कभी यह रस्म किसी अखाड़े में बदल जाती है, जिसमें अंगूठी के लिए दूल्हा-दुल्हन आपस में भिड़ जाते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें अंगूठी ढूंढने की रस्म में दूल्हा-दुल्हन इतने उलझ जाते हैं जैसे ये कोई WWE चल रहा हो।
अंगूठी ढूंढने की रस्म में भिड़े दूल्हा-दुल्हनवीडियो में आप देख सकते हैं कि जैसे ही अंगूठी ढूंढने की रस्म शुरू होती है, दूल्हा-दुल्हन अचानक रौद्र रूप धारण कर लेते हैं और अंगूठी को लेकर छीनाझपटी करने लगते हैं। दोनों अंगूठी को लेकर आपस में ऐसे भिड़ने लगते हैं जैसे यह कोई रस्म नहीं, बल्कि खेल हो।
दोनों की छीनाझपटी देखकर ऐसा लगता है जैसे वो मारपीट पर उतर आए हों। दूल्हा बार-बार दुल्हन से अंगूठी छीनने की कोशिश करता है, वहीं दुल्हन भी इसे लेकर अड़ी रहती है। इस वीडियो को देखकर लोग हंसी रोक नहीं पा रहे हैं।
देखें वायरल वीडियो
यह मजेदार वीडियो इंस्टाग्राम पर @khushiphotostudiobarjal नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वाकई में इस वीडियो को देखने के बाद हंसी कंट्रोल कर पाना मुश्किल हो जाता है।
'ससुराल में डर का माहौल है'वीडियो पर लोगों ने काफी मजेदार कमेंट्स किए हैं और हंसने के इमोजी रिएक्शन दिए हैं। एक यूजर ने लिखा, 'जीवन के साथ पहला मुकाबला।' दूसरे ने कहा, 'ससुराल में डर का माहौल है।' एक यूजर ने कहा, 'ये मारपीट पर न आ जाए।'

You may also like
उज्जैनः मुख्यमंत्री ने 29 किमी के शिप्रा घाट तथा 21 बैराजों के निर्माण कार्यों का किया शिलान्यास
दिल्ली के महापौर ने रेखा गु्प्ता सरकार के 100 दिन पूरे होने पर दी बधाई
बालों के झड़ने की समस्या से राहत पाने के लिए मेथी के प्रभावी उपाय
नाइजीरिया में बाढ़ से मचा हाहाकार: 151 की मौत, तस्वीरें देखकर रूह कांप जाएगी!
मिस वर्ल्ड 2025: थाईलैंड की ओपल सुचाता ने जीता खिताब, भारत की नंदिनी गुप्ता शीर्ष 20 में पहुंचीं