शादाब रिजवी, बिजनौर: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में बिजनौर-मुरादाबाद स्टेट हाइवे पर ढाबे पर खाना खाते समय युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। फौज में तैनात उसका भाई गंभीर घायल है। परिजनों ने आरोप है कि हमला पुलिस की मौजूदगी में हुआ। गुरुवार सुबह शव सड़क पर रखकर गुस्साए लोगों ने जाम लगा दिया।
पुलिस को मिली जानकारी के मुताबिक बिजनौर जिले के वाजिदपुर निवासी सन्नी पुत्र सुखबीर अपने भाई हिमांशु पुत्र गंभीर और चचेरे भाई अंकुर पुत्र रणधीर के साथ ढाबे पर खाना खा रहा था। इसी दौरान ग्राम खतापुर निवासी ढाबे के कर्मचारियों से उनकी कहासुनी हो गई। आरोप है कि कर्मचारियों ने तीनों पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया।
हमले में सन्नी और हिमांशु गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां सन्नी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं फौज में तैनात हिमांशु की हालत नाजुक बनी हई है। पुलिस ने रात में शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पीड़ित पक्ष के ही अंकुर को रात में हिरासत में ले लिया था।
गुरुवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही शव गांव पहुंचा। परिजनों ने हंगामा कर दिया। बाल किशनपुर चौराहे पर शव रखकर हाईवे जाम कर दिया। पुलिस अफसरों ने हिरासत में लिए गए अंकुर को छोड़ने और हमला करने के आरोपियों के खिलाफ एफआईआर लिखकर कार्रवाई करने का भरोसा देकर समझाया। जाम खुलवाया। शव के अंतिम संस्कार करने के लिए राजी किया।

You may also like
शिवजी ने क्यों तोड़ा अपना वचन? द्रौपदी को` 14 पतियों के बजाय मिले सिर्फ 5 पांडव असली वजह कर देगी हैरान
ये साधारण सा दिखने वाला कड़ी पत्ता 15` खतरनाक बीमारियों को करता है जड़ से खत्म तरीका जान लीजिए वरना पछताएंगे
क्या आप जानते हैं शराब पीने के बाद` लोग क्यों बोलने लगते है अंग्रेज़ी वजह जानकर हो जाएँगे दंग
आगामी फिल्म 'थम्मा' में हॉरर कॉमेडी का नया रंग
झारखंड में महिलाओं ने करवा चौथ की पूजा कर मांगा अखंड सौभाग्य