मेष राशि करियर राशिफल : सोच-समझकर लेने होंगे फैसले
आपका ज्यादा समय सेवा तथा पुण्य के कार्यों में व्यतीत हो सकता है। इनमें आप धन खर्च करना भी पसंद करेंगे। कार्यक्षेत्र में प्रतिद्वंद्वी के चलते आपका मन परेशान रह सकता है। ऐसे में कोई भी फैसला सोच-समझकर लेना बेहतर होगा। जल्दबाजी या क्रोध से नुकसान हो सकता है। वहीं, कामकाज की स्थिति सामान्य रहेगी और दांपत्य जीवन में खुशहाली बनी रहेगी।
वृषभ राशि करियर राशिफल : नया काम शुरू करने से बचें

राजनीतिक क्षेत्र में प्रतिद्वंदी आपसे आगे निकलने का प्रयास कर सकते हैं। लेकिन सोच-समझकर फैसले लेने से आप स्थिति को संभाल सकते हैं। इससे धीरे-धीरे सफलता के मार्ग आगे बढ़ते जाएंगे। लेकिन इस समय आपको कोई भी नया काम शुरू करने से बचना चाहिए। आप कार्यक्षेत्र में अपने कामकाज जल्दी खत्म करने की कोशिश कर सकते हैं और शाम को परिवार के साथ समय बिताएंगे।
मिथुन राशि करियर राशिफल : व्यापार में मिलेगी सफलता

आपका दिन अच्छा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपके पराक्रम में वृद्धि होगी और कामकाज की स्थिति अच्छी बनी रहेगी। बौद्धिक और व्यावसायिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को सफलता प्राप्त हो सकती है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। वहीं, संतान की ओर से भी कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है, जिससे मनोबल बढ़ेगा। यह दिन आपके लिए भाग्योदय का रहने वाला है।
कर्क राशि करियर राशिफल : कार्यक्षेत्र में आपके निर्णयों से होगा लाभ

कार्यक्षेत्र में आपके द्वारा लिए गए निर्णय लाभ दिलाने वाले रहेंगे, जिससे मन प्रसन्न रहेगा और शुभ कार्यों में आपकी रुचि बढ़ सकती है। व्यापार के मामले में संपर्क बढ़ने से आपको लाभ कमाने के मौके मिलेंगे। ऐसे में तनाव भी कम होगा। लेकिन कोई व्यक्ति आपके लिए समस्या उत्पन्न कर सकता है। ऐसे में सतर्क रहना भी जरूरी होगा। परिवार में खुशनुमा माहौल बना रहेगा।
सिंह राशि करियर राशिफल : सांसारिक सुख के साधन बढ़ेंगे
आपका दिन उत्तम रहने वाला है और हर स्थान पर आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। कार्यस्थल पर विरोधियों द्वारा आपके लिए बनाई गई योजनाएं असफल रहेंगी। वहीं, सांसारिक सुख के साधनों में भी वृद्धि हो सकती है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार में किसी लंबे समय से चला आ रहा मतभेद अब दूर होगा। आपकी किसी नए व्यक्ति से भी मुलाकात हो सकती है।
कन्या राशि करियर राशिफल : एक साथ आएंगी कई जिम्मेदारियां

दिन थोड़ा चुनौतियों से भरा हो सकता है। आपको कार्यक्षेत्र में एक साथ कई जिम्मेदारियों का सामना करना पड़ सकता है। इसके चलते आपका मन परेशान रहेगा और मानसिक तनाव भी बढ़ सकता है। लेकिन अंत में आप सभी की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे और आपकी प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। हालांकि, अधिक परिश्रम से शारीरिक थकान महसूस हो सकती है।
तुला राशि करियर राशिफल : मेहनत भरा रहेगा दिन

नौकरी करने वालों को कार्यस्थल पर ज्यादा मेहनत और प्रयास करने होंगे। लेकिन अधिक श्रम करने के भा आय कम रहने पर मन उदास रहेगा। वहीं, आर्थिक मामलों में भी आपको ज्यादा खर्चे करने पड़ सकते हैं। ऐसे में बजट बनाना बेहतर रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको विरोधियों से भी सावधान रहना होगा। हालांकि, शाम होते-होते स्थिति बेहतर हो जाएगी।
वृश्चिक राशि करियर राशिफल : मिलाजुला रहेगा दिन

आपका दिन चुनौतियों से भरा हो सकता है। लेकिन व्यवसाय के मामले में कोई प्रोजेक्ट या सौदा आपके पक्ष में आ सकता है, जिससे थोड़ा सुकून महसूस होगा। कार्यक्षेत्र में आपको आपको अपनी योजना और बातें दूसरों को अच्छी तरह समझाने होंगे। ऐसा करने से किसी वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग मिल सकता है और आपकी प्रशंसा भी की जा सकती है।
धनु राशि करियर राशिफल : धन-धान्य में वृद्धि होने के योग
सामाजिक कार्यों से जुड़े लोगों का दिन अच्छा रहने वाला है और आप सफलता के मार्ग पर आगे बढ़ेंगे। समाज में मान-सम्मान में बढ़ेगा और सेहत भी दुरुस्त रहेगी। आर्थिक मामलों में धन-धान्य में वृद्धि होने के शुभ संयोग बने हुए हैं। इससे घर की आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। व्यापार में कुछ मित्रों के सहयोग से धन लाभ हो सकता है और विरोधी भी परास्त होंगे।
मकर राशि करियर राशिफल : भूमि संबंधी विवाद होंगे दूर

समाज में आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी और कार्यक्षेत्र में कामकाज की स्थिति भी अच्छी बनी रहेगी। आपकी मुलाकात किसी भले व्यक्ति से हो सकती है, जिसके चलते मन प्रसन्न रहेगा। अगर आप भूमि संबंधी किसी विवाद का सामना कर रहे हैं तो कुछ उच्च अधिकारियों के सहयोग से समाधान मिल सकता है। लेकिन स्वास्थ्य पर खास ध्यान देने की जरूरत है।
You may also like
`अपने` बच्चों को` इस दुनिया में लाने के लिए पारस पत्थर का इस्तेमाल करती है ये पक्षी, जानिये कैसे
यूपी : रामस्वरूप यूनिवर्सिटी लाठीचार्ज के विरोध में बाराबंकी में एबीवीपी का प्रदर्शन, निकाली गई मशाल यात्रा
हीरोइन बनाने के नाम पर जिस्मफरोशी का धंधा! 'मैडम' निकली फिल्म एक्ट्रेस, 2 टीवी हीरोइनें बचाई गईं
आज जो बताने` जा रहे है वो जरूर पढ़े क्योंकि स्वयं के नाख़ून देखने से आप जान जाओगे की कौन सा रोग है शेयर जरूर करे
बाढ पीड़ितों के लिए मंडलायुक्त-डीआईजी व डीएम बने रामदूत