मूलांक 1

आज का दिन मूलांक 1 वालों के लिए सामान्य से कम अच्छा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको कोई भी निर्णय भावुकता में लेने से बचना होगा, अन्यथा परेशानी हो सकती है। साथ ही, कोई भी कार्य करते समय आपको सावधान रहना होगा और किसी भी व्यक्ति पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से बचें, अन्यथा नुकसान हो सकता है। परिवार के मामले में दिन सामान्य रहेगा।
मूलांक 2

आज मूलांक 2 वालों का दिन मेहनत से भरा हो सकता है। आपको अपने जरूरी कार्यों को समय पर पूरा करने के लिए अधिक मेहनत और प्रयास करने होंगे तभी वे समय पर पूरे होंगे। हालांकि, किसी कार्य में रुकावट आने की संभावना भी बनी हुई है, जिसके चलते आपका मन परेशान रहेगा। ऐसे में धैर्य और शांति के साथ कोई भी निर्णय लेना आपके लिए बेहतर रहेगा।
मूलांक 3
आज के दिन मूलांक 3 वालों के परिवार में किसी मेहमान या प्रियजन का आगमन हो सकता है। जिसके चलते आप ज्यादा समय व्यस्त रह सकते हैं। वहीं, कार्यक्षेत्र में आपको मतभेदों को भूलकर दूसरों के साथ आगे बढ़ना होगा। ऐसा करने से कई काम आसान हो सकते हैं और धीरे-धीरे स्थिति बेहतर होती जाएगी। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत करने से तनाव कम होगा।
मूलांक 4
आज का दिन मूलांक 4 वालों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको खुद को किसी भी प्रकार के तनाव से दूर रखना होगा, अन्यथा सेहत पर भी इसका प्रभाव पड़ सकता है। ऐसे में आप कुछ समय अपने लिए निकाल सकते हैं और एकांत में बैठकर शांति महसूस होगी। लव लाइफ के मामले में अधिक प्रयास करने से ही सुखद परिणाम प्राप्त होने की संभावना है।
मूलांक 5

आज मूलांक 5 वाले जातक अपने मित्रों के साथ मिलकर कार्यक्षेत्र में किसी प्रोजेक्ट पर बात कर सकते हैं और उसे आगे बढ़ाने की योजना भी बनाई जा सकती है। लेकिन कुछ जरूरी कार्य देरी से पूरे होने के चलते आप पर काम का प्रेशर बढ़ सकता है। ऐसे में शारीरिक थकान भी महसूस होगी। परिवार के मामले में दिन शांतिपूर्ण रहेगा और जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।
मूलांक 6

आज के दिन मूलांक 6 वालों के लिए व्यवसाय के क्षेत्र में आसपास कुछ नए मौके उभर सकते हैं। लेकिन आपको इन्हें पहचानने की जरूरत होगी क्योंकि, प्रयासों से ही लाभ मुमकिन है। कार्यक्षेत्र में किसी भी व्यक्ति के साथ बहस करने से बचें, अन्यथा नुकसान हो सकता है। वहीं, वाहन चलाते समय भी आपको सावधानी बरतनी होगी। मित्रों के साथ कुछ समय बिता सकते हैं।
मूलांक 7
आज मूलांक 7 वालों का दिन थोड़ा तनाव से भरा रह सकता है। परिवार में किसी बात को लेकर मतभेद या तनाव उत्पन्न हो सकते हैं, जिसके चलते आपका मन परेशान रह सकता है। वहीं, आप लोगों से कुछ दूरी बनाकर रख सकते हैं। हालांकि, बातचीत के जरिए समाधान निकाला जा सकता है। आप मित्रों के साथ किसी यात्रा पर जाने का प्लान भी बना सकते हैं।
मूलांक 8
आज के दिन मूलांक 8 वालों के मन में कई प्रकार की भावनाएं उत्पन्न हो सकती हैं। लेकिन आपको इन्हें नियंत्रण में रखना होगा। परिवार में किसी बात को लेकर पिता से तनाव या मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं। ऐसे में आपको वाणी पर संयम रखना होगा और शांति से स्थिति को सामान्य बनाएं। कार्यक्षेत्र में नए संपर्कों से लाभ न मिल पाने के कारण थोड़े परेशान रह सकते हैं।
मूलांक 9

आज मूलांक 9 वालों को कार्यक्षेत्र में लाभ पाने के लिए अधिक मेहनत करनी होगी तभी बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे। वहीं, साहसिक निर्णयों से लाभ मिलेगा और कामकाज में सक्रिय रहना होगा। लेकिन कुछ मामलों में आपका मन थोड़ा भटक सकता है। वहीं, पारिवारिक मामले में दिन सामान्य रहने वाला है और जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा।
You may also like
मार्कस स्टोइनिस का दमदार प्रदर्शन गया बेकार,विल जैक्स औऱ नाथन सॉटर के दम पर ओवल इनविंसिबल्स बनी The Hundred 2025 चैंपियन
26` साल के युवक के पेट से निकले 39 सिक्के और 37 चुंबक के टुकड़े पेट में दर्द के बाद लाया गया था अस्पताल
कामुक` मां की घिनौनी हरकतें: 'काश तुम 18 साल के होते' गर्दन पर किया Kiss कपड़े उतारे और…
Rajasthan Jaat Politics: धौलपुर-भरतपुर में फिर उठा आरक्षण का मुद्दा, पंचायत चुनाव को लेकर बनी नई रणनीति
यमन के हूतियों ने डब्ल्यूएफपी के कर्मचारियों को गिरफ्तार किया