नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली समेत देश के तमाम राज्यों में एक बार फिर उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है। भारत मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण ओडिशा तट से टकराई डिप्रेशन प्रणाली अब दक्षिण ओडिशा के अंदरूनी हिस्सों में पहुंच चुकी है और अगले 24 घंटों में कमजोर होकर वेल मार्क्ड लो-प्रेशर एरिया में बदल सकती है। इसके असर से पूर्वी, पश्चिमी और दक्षिण भारत के कई राज्यों में अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश का अनुमान है।
IMD के लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, वर्षा की गतिविधि में वृद्धि के साथ भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। महाराष्ट्र में 27 से 29 सितंबर के दौरान और गुजरात राज्य में 28 से 30 सितंबर के दौरान की संभावना है। अत्यंत भारी वर्षा उत्तर कोंकण और उत्तर मध्य महाराष्ट्र में 28 और 29 सितंबर को, दक्षिण गुजरात क्षेत्र में 28 सितंबर को, सौराष्ट्र और कच्छ में 29 सितंबर को कुछ स्थानों पर होने की संभावना है।
दो-तीन दिनों के लिए रेड अलर्ट
आईएमडी के वैज्ञानिक डॉ. अखिल श्रीवास्तव ने कहा, ओडिशा, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना, कोंकण और गोवा में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है क्योंकि आज इन स्थानों पर बारिश की उम्मीद है। इन क्षेत्रों में अगले 2-3 दिनों के लिए रेड अलर्ट की संभावना है। जानते हैं कल आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम...
दिल्ली में कल कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली-एनसीआर में उमस भरी गर्मी रहेगी। मॉनसून लौट चुका है और अगले 2-3 दिन तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। 27 से 30 सितंबर तक बारिश की कोई संभावना नहीं है, हालांकि 27 सितंबर को आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं।
उत्तर प्रदेश में कल कैसा रहेगा मौसम?
उत्तर प्रदेश में उमस भरी गर्मी ने एक बार फिर लोगों को खूब परेशान किया है। मौसम विभाग के अनुसार, 27 से 28 सितंबर को गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश और बिजली गिरने की संभावना है। इस दौरान तापमान एक से दो डिग्री तक ऊपर रह सकता है।
बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम?
बिहार में अगले कुछ दिनों तक बारिश होने की संभावना न के बराबर है। आज कुछ जगहों पर 30 से 40 किमोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के कुछ इलाकों में 2 से 3 अक्टूबर को गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है।
हिमाचल प्रदेश में कल कैसा रहेगा मौसम?
पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र (जिसमें हिमाचल शामिल) में सामान्य मौसमी गतिविधि, बड़े पैमाने पर भारी बारिश का अलर्ट नहीं। अगले कुछ दिनों तक मौसम सामान्यत: शुष्क से आंशिक बादलों वाला रहने का अनुमान। ऊंचाई वाले इलाकों में रात का तापमान धीरे-धीरे गिर सकता है।

VIDEO | Delhi: Dr. Akhil Srivastava, Scientist at IMD, says, "Orange alert has been issued in Odisha, Madhya Pradesh, Maharashtra, Telangana, Konkan & Goa as rain is expected in these places today; red alert is likely for the next 2–3 days in these regions."#IMD #WeatherAlert… pic.twitter.com/0H1M7ZnIrO
— Press Trust of India (@PTI_News) September 27, 2025
दिल्ली में कल कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली-एनसीआर में उमस भरी गर्मी रहेगी। मॉनसून लौट चुका है और अगले 2-3 दिन तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। 27 से 30 सितंबर तक बारिश की कोई संभावना नहीं है, हालांकि 27 सितंबर को आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं।
उत्तर प्रदेश में कल कैसा रहेगा मौसम?
उत्तर प्रदेश में उमस भरी गर्मी ने एक बार फिर लोगों को खूब परेशान किया है। मौसम विभाग के अनुसार, 27 से 28 सितंबर को गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश और बिजली गिरने की संभावना है। इस दौरान तापमान एक से दो डिग्री तक ऊपर रह सकता है।
बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम?
बिहार में अगले कुछ दिनों तक बारिश होने की संभावना न के बराबर है। आज कुछ जगहों पर 30 से 40 किमोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के कुछ इलाकों में 2 से 3 अक्टूबर को गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है।
हिमाचल प्रदेश में कल कैसा रहेगा मौसम?
पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र (जिसमें हिमाचल शामिल) में सामान्य मौसमी गतिविधि, बड़े पैमाने पर भारी बारिश का अलर्ट नहीं। अगले कुछ दिनों तक मौसम सामान्यत: शुष्क से आंशिक बादलों वाला रहने का अनुमान। ऊंचाई वाले इलाकों में रात का तापमान धीरे-धीरे गिर सकता है।
You may also like
आई लव मोहम्मद बैनर को लेकर फैली गलतफहमियों पर पूर्व सांसद सुभाषिनी अली ने पुलिस कमिश्नर से की मुलाकात
एक दिन के लिए वाराणसी की एसीपी साइबर क्राइम बनीं रोशनी और रानी
(अपडेट) करूर हादसा: विजय की रैली में भगदड़ से 38 की मौत, सुरक्षा खामियों ने उठाए गंभीर सवाल
यूएन में एस. जयशंकर का बड़ा बयान- पाकिस्तान आतंकवाद का ग्लोबल सेंटर
WI vs NEP: नेपाल ने रच दिचा इतिहास, वेस्टइंडीज को 19 रनों से धूल चटाकर हासिल की किसी फुल मेंबर टीम के खिलाफ पहली जीत