लाइव हिंदी खबर :- बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री द्वारा धार्मिक स्थलों पर साप्ताहिक रूप से राष्ट्रगान गाने और बजाने की बात पर अब राजनीति भी शुरू हो गई है। इस मुद्दे पर राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने प्रतिक्रिया दी है। कुशवाहा ने कहा कि राष्ट्रगान गाने बजाने पर कोई रोक नहीं है। इसमें कुछ नया नहीं कहा गया है। राष्ट्रगान हर जगह बजाया जाता है। इसमें समस्या ही क्या है?
उन्होंने साफ किया कि राष्ट्रगान भारत की पहचान और सम्मान का प्रतीक है और इस गाने बजाने को लेकर विवाद खड़ा करना बेकार है। उनका कहना था कि हर नागरिक को इसका सम्मान करना चाहिए और यह स्वाभाविक रूप से हर अवसर पर होना चाहिए। बता दें कि हाल ही में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा था देश भर के मंदिर और धार्मिक स्थलों पर सप्ताह में एक दिन राष्ट्रगान होना चाहिए। उनके इस बयान के बाद से ही राजनीतिक और सामाजिक हल्को में चर्चा तेज हो गई है।
You may also like
सुबह के समय हार्ट अटैक का खतरा सबसे ज्यादा! सुबह 7-11 बजे के बीच शरीर में होते हैं बड़े बदलाव, जानें उपाय
उबला अंडा या आमलेट.. जानें स्वास्थ्य के लिए किसका सेवन करना है बेहतर
पाकिस्तान को शिकस्त देगा भारत, बनेगा एशिया कप विजेता : महेंद्र सिंह चौहान
मां की डांट से भागी 12 साल की बच्ची, पुलिस ने 4 घंटे में ढूंढ निकाला!
इस से कम हो स्पर्म काउंट, तो पुरुषों में बढ़ जाती है इनफर्टिलिटी की समस्या, नहीं कर पाते बच्चे पैदा!