लाइव हिंदी खबर :- महिला वनडे वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय क्रिकेट टीम आज सुबह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेगी। यह सम्मान समारोह राष्ट्रपति भवन में आयोजित किया जाएगा। जानकारी के अनुसार टीम सुबह करीब 10:15 बजे राष्ट्रपति भवन के लिए रवाना होगी, जबकि 12 बजे सम्मान समारोह शुरू होगा। इस दौरान राष्ट्रपति मुर्मू खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगी और उनकी ऐतिहासिक जीत पर बधाई देंगी।

इस मुलाकात में टीम के सभी सदस्य, कोच अमोल मजूमदार और बीसीसीआई अध्यक्ष मिथुन मनहास भी मौजूद रहेंगे। माना जा रहा है कि राष्ट्रपति मुर्मू खिलाड़ियों से उनके अनुभव साझा करने और भविष्य की योजनाओं पर भी चर्चा करेंगी। भारतीय महिला टीम ने हाल ही में वनडे विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब जीता था।
यह जीत भारतीय महिला क्रिकेट के इतिहास में एक बड़ा मील का पत्थर मानी जा रही है। देशभर में खिलाड़ियों के स्वागत और सम्मान का सिलसिला जारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद यह टीम अब देश की सर्वोच्च संवैधानिक पदाधिकारी से मिलने जा रही है, जिससे खिलाड़ियों में खासा उत्साह है।
You may also like

लूट के बाद मजदूर को पटरी पर फेंका, ट्रेन की चपेट में आने से कटा पैर

विद्यार्थियों का प्रतियोगिताओं में भागीदारी उनके सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक : डॉ किरन झा

धीरेंद्र शास्त्री की पदयात्रा दिल्ली से 07 नवम्बर से शुरू, वृंदावन में 16 नवम्बर को होगा समापन

बनारस-खजुराहो वंदे भारत यात्रियों को विश्वस्तरीय रेल सेवाओं का एहसास करायेगी

मां की हत्या से दुखी युवक फंदे से लटक कर की खुदकुशी





