लाइव हिंदी खबर :- 22 सितंबर 2025 को भारत-फ्रांस सिविल न्यूक्लियर एनर्जी पर विशेष कार्यबल की दूसरी बैठक आयोजित की गई| इस बैठक की सह-अध्यक्षता भारत की विदेश सचिव विक्रम मिश्री और फ्रांस की यूरोप व विदेश मामलों की मंत्रालय की महासचिव एनी-मैरी डेस्कोटस ने की| बैठक में दोनों देशों के बीच नाभिकीय ऊर्जा सहयोग को और मजबूत करने और साझा परियोजनाओं पर चर्चा की| दोनों देशों के बीच बैठक का उद्देश्य सिविल न्यूक्लियर क्षेत्र में तकनीकी साझेदारी, सुरक्षा मानकों और ऊर्जा उत्पादन एवं रणनीतियों को आगे बढ़ाना बताया गया।
MEA के अनुसार दोनों पक्षों ने भविष्य में आपसी प्रशिक्षण कार्यक्रम, तकनीकी सहयोग और सुरक्षा उपायों को और गहन बनाने पर सहमति व्यक्त की है। इसके अलावा बैठक में नवीनीकृत ऊर्जा स्रोतों के साथ संयोजन और पर्यावरण मानको के पालन को भी महत्व दिया गया। इससे बैठक में भारत और फ्रांस के बीच सिविल न्यूक्लियर सहयोग को अगले स्तर पर ले जाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। दोनों देशों ने आगे की योजनाओं और सहयोग के ढांचे को मजबूती देने का संकल्प लिया।
You may also like
'भारत की न्याय व्यवस्था कानून पर टिकी है, बुलडोज़र पर नहीं' – CJI बी. आर. गवई का बड़ा बयान
Rajasthan: अब आमजन के हित में प्रदेश सरकार ने उठा लिया है ये कदम
Eye Care Tips- क्या आंखों पर लगा मोटा चश्मा हटाना चाहते हैं, तो अपनाएं ये टिप्स
IND vs AUS: टी20 स्क्वाड में होगी इस घातक खिलाड़ी की वापसी, हार्दिक, बुमराह और गिल को मिल सकता है रेस्ट
इस युवक की एयरपोर्ट जाते ही किस्मत` चमकी रातों रात बन गया 13 करोड़ रूपये का मालिक