अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दीपावली के दिन भारत को फिर चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अगर भारत रूस से तेल की खरीदारी नहीं रोकता है, तो वह अमेरिकी टैरिफ में और वृद्धि करेंगे। ट्रंप ने यह टिप्पणी उन दावों को दोहराते हुए की, जिसमें उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें आश्वासन दिया था कि भारत रूस से तेल नहीं खरीदेगा। इसके साथ ही, उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने इस मुद्दे पर पीएम मोदी से फोन पर बात की। हालांकि, भारतीय विदेश मंत्रालय पहले ही स्पष्ट कर चुका है कि पीएम मोदी और ट्रंप के बीच कोई बातचीत नहीं हुई।
ट्रंप ने फिर दोहराया अपना दावा
वनफोर्स मीडिया से बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि अगर भारत उनकी शर्तों पर अमल नहीं करता है, तो उन्हें भारी टैरिफ का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा, "मैंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रूस से तेल खरीद को लेकर बात की है।"
भारत ने इस दावे को पहले ही खारिज कर दिया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने स्पष्ट किया कि पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के बीच किसी भी प्रकार की फोन वार्ता नहीं हुई। जब ट्रंप से इस दावे पर सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा कि अगर भारत रूस से तेल खरीदता रहा, तो उसे भारी टैरिफ का भुगतान करना पड़ेगा।
भारत पर ट्रंप का टैरिफ द्रढ़
अमेरिका ने भारत पर सबसे अधिक 50 प्रतिशत टैरिफ लगाया है। ट्रंप का तर्क है कि भारत का रूस से तेल खरीदना, यूक्रेन युद्ध में पुतिन को अप्रत्यक्ष रूप से वित्तपोषित करना है।
हालांकि, पश्चिमी देशों के बहिष्कार और 2022 में रूस-यूक्रेन संघर्ष के बावजूद भारत मॉस्को से तेल खरीदता रहा है। रूस भारत को कम कीमत पर तेल उपलब्ध करा रहा है। ट्रंप बार-बार यह कहते रहे हैं कि अगर भारत रूस से तेल खरीदना नहीं रोकता है, तो अमेरिकी टैरिफ और बढ़ सकते हैं।
You may also like
बिहार चुनाव में उसी को वोट दें जो गोरक्षा कर सके: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती
पीएम मोदी का सेना के जवानों के साथ दीपावली मनाना गौरवपूर्ण क्षण : शाहनवाज हुसैन
साइकोलॉजिस्ट और साइकियाट्रिस्ट: जानें दोनों में क्या अंतर है?
खाली पेट रोज एक कली लहसुन चूसने से मिलेगी इन` रोगों से राहत? जानिए ये 5 लोग बिना भूले क्यों करें सेवन
Bigg Boss 19: मालती चाहर ने तान्या मित्तल की छवि पर किया बड़ा हमला