घोड़े की नाल को घर के मुख्य दरवाजे पर लगाना बेहद ही शुभ माना जाता है और ऐसा कहा जाता है कि जिन घरों के मुख्य दरवाजों के बाहर घोड़े की नाल लगी होती है। उन घरों में बुरी शक्ति प्रवेश नहीं कर पाती है। वास्तु शास्त्र में घोड़े की नाल को काफी शुभ बताया गया है और इससे जुड़े फायदों का वर्णन भी किया गया है।
किस जगह पर लगानी चाहिए घोड़े की नालवास्तु शास्त्र के अनुसार घोड़े की नाल को घर के मुख्य द्वार या लिविंग रूम के प्रवेश द्वार के बाहर की ओर लगना उत्तम होता है। जिन लोगों के घरों का मुख्य दरवाजा उत्तर, उत्तर-पश्चिम या पश्चिम की दिशा में होता है उन लोगों को इसे दरवाजे के ऊपरी तरफ लगाना चाहिए। घोड़े की नाल को शनिवार के दिन लगाना शुभ नहीं होता है। इसलिए आप इसे इस दिन ना लगाएं।
घोड़े की नाल को लगाने से जुड़े हुए हैं ये फायदे – नहीं लगती किसी की नजरज्योतिष और वास्तु शस्त्र के अनुसार जिन लोगों के घरों के मुख्य दरवाजे पर घोड़े की नाल लगी होती है। उन लोगों के घर को कभी भी किसी की बुरी नजर नहीं लगती है और घर में सदा बरकत बनी रहती है।
शनि प्रकोप से बचते हैंघर में घोड़े की नाल होने से शनि देव के प्रकोप से बचा जा सकता है और घर में घोड़े की नाल लगाने से घर पर शनि देव की कृपा भी बनी रहती है। दरअसल लोहे की धातु और काला रंग शनि देव को काफी प्रिया है और इस वजह से घर में घोड़े की नाल होने से शनि देव की बुरी दृष्टि से घर के सदस्यों की रक्षा होती है।
अनाज में हो बरकतघोड़े की नाल को अनाज के डब्बे में रखा शुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि अगर घोड़े की नाल को लाल रंग के कपड़े में लपेटकर अनाज के डब्बे में रख दिया जाए। तो घर में अनाज की कभी भी कमी नहीं होती है और रसोई घर हमेशा खानों की चीजों से भरा रहता है।
पैसों में हो वृद्धिज्योतिष के मुताबिक काले घोड़े की नाल को घर की तिजोरी में रखना काफी शुभ होता है और ऐसा करने से पैसों में वृद्धि होती है। आप बस शुक्रवार के दिन घोड़े की नाल को लाल कपड़े में लपेटकर अपने घर की तिजोरी में रख दें। ऐसा करने से आपके घर में पैसों की बरकत होने लग जाएगा।
नकारात्मक ऊर्जा घर से रहे दूरघर में घोड़े की नाल को रखने से घर में नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश नहीं कर पाती हैं और घर में सुख और शांति बनी रहती है। इसके अलावा इसे घर में रखने से दुर्भाग्य भी हमेशा दूर रहता है।
बिक्री बढ़ेघोड़े की नाल को घर के अलाव दुकान के बाहर भी लगाया जा सकता है। दुकान के बाहर इसे लगाने से व्यापार में तरक्की होती है और बिक्री एकदम से बढ़ जाती है। इसलिए आप चाहें तो इसे अपनी दुकान के बाहर भी लगा सकते हैं।
You may also like
अपनी जन्म तारीख से जानें आपके इष्ट देवता कौन हैं जिनकी पूजाˈ से दूर होंगे सभी दुख
Subhadra Yojana-इस योजना से महिलाओं को मिलेंगे 50 हजार रूपए, जानिए पूरा प्रोसेस
SBI जूनियर एसोसिएट भर्ती 2025: 6589 पदों के लिए आवेदन करें
Old Dispute Flared up again : भारत-चीन के लिपुलेख व्यापार मार्ग पर नेपाल ने क्यों जताई आपत्ति
Property Tips- क्या आप कोई प्रॉपर्टी खरीदने जा रहे हैं, तो जरूर चेक करें ये दस्तावेज