पहले के लोग खाना बनाने के लिए लकड़ियों का इस्तेमाल करते हैं। क्योंकि उनके पास पहले चूल्हे और गैस मौजूद नहीं हुआ करते थे। लेकिन अब के समय में शहर हो या गांव हर जगह गैस सिलेंडर में चूल्हे की जगह ले ली है। लेकिन गैस के बढ़ते दामों और उसको बार बार भरवाने के कारण लोग काफी परेशान रहते हैं।
लेकिन आपको एक राहत की बात बताते हैं अब आपको सिलेंडर भरवाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। क्योंकि अब सरकार द्वारा डबल बर्नर सोलर चूल्हा आपको मिलेंगे। आज हम इस लेख में इसी सोलर चूल्हे के बारे में जानेंगे कि क्या इसकी कीमत होगी, कैसे इसमें आवेदन करना है? ताकि आप भी सरकार द्वारा इस योजना का फायदा उठा सके।
डबल बर्नर सोलर चूल्हाआपको बता दे की इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन द्वारा यह डबल बर्नर सोलर चूल्हा लॉन्च किया गया है। इस सोलर चूल्हे की मदद से लोगों की बार-बार गैस भरवाने की परेशानी खत्म हो जाएगी। क्योंकि यह चूल्हा ना हीं लकड़ी से और ना ही गैस से चलती है, बल्कि इसे सूरज की रोशनी से चार्ज किया जाता है। आपको बता दे की चूल्हे का नाम ‘सूर्य नूतन चूल्हा’ रखा गया है।
आप आसानी से इस चूल्हे का इस्तेमाल अपने घर पर कर सकते हैं। इस सोलर चूल्हे को ऑयल मिनिस्टर हरदीप सिंह पुरी के घर पर लॉन्च किया गया है। जहां पर इस चूल्हे की मदद से तीन टाइम का खाना बनाकर परोसा गया है। इससे यह पता चलता है कि यह एक काफी फायदेमंद चूल्हा माना जा सकता है।
ऐसे करना है इस सोलर चूल्हे का इस्तेमालइस सोलर चूल्हे का इस्तेमाल करना काफी आसान होता है। इसमें एक केबल लगी होती है जिस पर सोलर प्लेट मौजूद है। आपको केवल उस सोलर प्लेट को दिन के समय पर छत पर रखना है। ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे हैं। । ताकि सूरज की ऊर्जा से यह पूरा चार्ज हो सके। इसके बाद आप आसानी से इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
इतनी दाम में मिलेगा आपको यह चूल्हाआपको बता दे की इंडियन ऑयल द्वारा लॉन्च किया गया यह सोलर चूल्हे की टेस्टिंग पूरी हो चुकी है। साथ ही इसे मार्केट में भी पेश कर दिया गया है। इस चूल्हे पर 10 साल की वारंटी दी जा रही है। वहीं अगर बात करें इसकी कीमत की तो लगभग 18,000 से 30,000 रुपये तक देखने को मिल सकती है।
वहीं कंपनी द्वारा बताया गया है कि जब यह चूल्हा 2 से 3 लाख लोग खरीद लेंगे। उसके बाद इस पर सब्सिडी दी जाएगी। सब्सिडी के बाद इन चूल्हों की कीमत केवल 10 से 12000 रुपए तक हो जाएगी। तो जल्द ही आप भी इसके लिए आवेदन करें और सोलर चूल्हे का लुफ्त उठाएं।
You may also like
टीम इंडिया ने श्रीलंका के खिलाफ ODI Tri Series फाइनल में पहले चुनी बल्लेबाजी, इस खिलाड़ी का हुआ डेब्यू
इस पौधे ने डॉक्टरों की बोलती भी कर दी बंद। इसका हर अंग है दवा, ये बाहर निकले पेट को कम तो गठिया 1 दिन में समाप्त कर सकता है, इसका दूध उड़े हुए बालों को उगा देता ˠ
बलरामपुर : अटल व्यावसायिक परिसर का निर्माण कार्य शुरू
वाराणसी : काशीवासियों ने भारतीय सेना के लिए किया हनुमान चालीसा का पाठ
युद्धविराम पर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे बोले, 'मुझे मोदी जी पर भरोसा है कि यह लड़ाई आखिरी होगी'