Sophie Ecclestone Injured: आईसीसी वुमेंस वर्ल्ड कप 2025 (ICC Women's World Cup 2025) का 27वां मुकाबला रविवार, 26 अक्टूबर को विशाखापट्टनम के ACA-VDCA क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है जिसके बीच इंग्लिश टीम को एक बड़ा झटका लगा है। दरअसल, इस मुकाबले के दौरान टीम की स्टार गेंजबाज़ सोफी एक्लेस्टोन (Sophie Ecclestone) बुरी तरह चोटिल हो गई हैं।
जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, सोफी एक्लेस्टोन को ये चोट न्यूजीलैंड की इनिंग के पहले ओवर के दौरान फील्डिंग करते हुए बाएं कंधे पर लगी। इसी के बाद से सोफी मैदान पर बेहद असहज नज़र आईं और उन्हें बाहर जाना पड़ा। जान लें कि इसके बाद न्यूजीलैंड की इनिंग के दौरान वो 23वां ओवर करने आईं जहां उन्होंने 4 गेंद डालकर ब्रूक हॉलिडे का बड़ा विकेट चटकाया।
हालांकि इसके बाद एक बार फिर सोफी के कंधे ने दर्द पकड़ लिया जिस वज़ह से उन्हें वापस से मैदान के बाहर जाना पड़ा। इसी बीच अब खुद इंग्लैंड क्रिकेट ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से एक ट्वीट साझा करते हुए ये जानकारी दी है कि एहतियात के तौर सोफी न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले में आगे गेंदबाज़ी करने मैदान पर नहीं उतरेंगी।
गौरतलब है कि अगर सोफी एक्लेस्टोन की चोट गंभीर होती है तो वो साउथ अफ्रीका के खिलाफ बुधवार, 29 अक्टूबर को होने वाले सेफी फाइनल मुकाबले से भी बाहर हो जाती हैं तो ये इंग्लिश टीम की बड़ी परेशान की वज़ह होगी। ऐसा इसलिए क्योंकि सोफी टीम की सबसे अनुभवी और अहम सदस्यों में से एक हैं जो कि मौजूदा वर्ल्ड कप में भी टीम के लिए 6 मैचों में सबसे ज्यादा 12 विकेट चटका चुकी हैं।
After landing awkwardly on her left shoulder in the field in the first over, Sophie Ecclestone experienced more discomfort while bowling and is now receiving treatment.
— England Cricket (@englandcricket) October 26, 2025
As a precaution she won’t return to the field during England’s bowling innings. pic.twitter.com/JlQeAsPKhL
ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
इंग्लैंड महिला (प्लेइंग इलेवन): एमी जोन्स (विकेटकीपर), टैमी ब्यूमोंट, हीथर नाइट, नेट साइवर-ब्रंट (कप्तान), सोफिया डंकले, डेनिएल वैट, एलिस कैप्सी, चार्ली डीन, सोफी एक्लेस्टोन, लिन्से स्मिथ, लॉरेन बेल।
Also Read: LIVE Cricket Scoreन्यूजीलैंड महिला (प्लेइंग इलेवन): सुजी बेट्स, जॉर्जिया प्लिमर, अमेलिया केर, सोफी डिवाइन (कप्तान), ब्रुक हॉलिडे, मैडी ग्रीन, इसाबेला गेज़ (विकेटकीपर), जेस केर, रोज़मेरी मैयर, ली ताहुहु, ईडन कार्सन।
You may also like

टोपी, दाढ़ी, बुर्के में दिखती है दहशतगर्दी! संगीत सोम के बयान पर भड़के संभल के सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क

Delhi NCR Night Life NCR की इन 6 जगहों पर लगा` रहता है लड़के लड़कियों का जमावड़ा आधी रात तक चलती है रंगीन पार्टी

आकार पटेल / वह तीन वजहें जिनके दम पर न्यूयॉर्क मेयर पद की दहलीज पर पहुंचे हैं जोहरान ममदानी

ASEAN Summit में भारत की जय जयकार, चीन के सबसे बड़े दुश्मन ने जमकर की तारीफ, जानें क्या कहा

Weekend Ka Vaar LIVE: 2 कंटेस्टेंट्स का एविक्शन एक साथ, अपने चुलबुल पांडे का हाल पूछने आईं रज्जो सोनाक्षी सिन्हा




