अगली ख़बर
Newszop

Masabata ने दिखाई क्लास! ये खूबसूरत गेंद डालकर Hasini Perera को किया जबरदस्त तरीके से क्लीन बोल्ड; VIDEO

Send Push

Sri Lanka Women vs South Africa Women, ICC Women's World Cup 2025: कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में साउथ अफ्रीका की तेज़ गेंदबाज़ मसाबाता क्लास ने ऐसी जबरदस्त स्पेल फेंका जिसे देखकर फैन्स और कमेंटेटर्स दोनों हैरान रह गए। क्लास ने श्रीलंका की बल्लेबाज़ हसिनी परेरा को एक ऐसी गेंद पर बोल्ड किया, जो महिला वर्ल्ड कप 2025 की अब तक की सबसे शानदार डिलीवरी में से एक मानी जा रही है। उनकी यह गेंद सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो गई है।

आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 के 18वें मुकाबले में साउथ अफ्रीका और श्रीलंका आमने-सामने हैं। शुक्रवार, 17 अक्टूबर को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया। साउथ अफ्रीका ने इस मैच के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन में तीन बदलाव किए हैं, जबकि श्रीलंका ने पिछले मैच की टीम को बरकरार रखा है। हालांकि, फिलहाल बारिश के चलते खेल रुका हुआ है।

मैच की शुरुआत में श्रीलंका की बल्लेबाज़ी लड़खड़ा गई। टीम ने 12 ओवर में 46 रन के स्कोर पर ही 2 विकेट खो दिए हैं। कप्तान चमारी अटापट्टू 12 रन बनाकर आउट हुईं, वहीं हसिनी परेरा(4 रन) का विकेट मसाबाता क्लास ने अपने शानदार स्पेल में चटकाया।

क्लास ने आठवें ओवर की पहली गेंद पर 105.8 किमी/घंटा की रफ्तार से एक ऐसी डिलीवरी फेंकी जो सीधा ऑफ-स्टंप बिखेर गई। गेंद गुड लेंथ पर पड़ी, अंदर की ओर आई और फिर हल्का सा मूव करते हुए परेरा के बैट को चकमा देकर ऑफ स्टंपको बिखेर गई। ये एक परफेक्ट फास्ट-बॉलर की डिलीवरी थी, यानी रफ्तार, सटीक लाइन और मूवमेंट का बेहतरीन कॉम्बिनेशन।

VIDEO:

 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ICC (@icc)

विकेट मिलते ही क्लास का रिएक्शन भी देखने लायक था। वहीं, इस शानदार गेंदबाज़ी का वीडियो कुछ ही मिनटों में सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया।

प्लेइंग इलेवन इस मैच के लिए
श्रीलंका: चमारी अट्टापट्टू (कप्तान), हासिनी परेरा, हर्षिता समरविक्रमा, विशमी गुणरत्ने, कविशा दिलहारी, नीलाक्षी डी सिल्वा, अनुष्का संजीवनी (विकेटकीपर), पियमी वाथ्सला, सुगंधिका कुमारी, मल्की मदारा, इनोका राणावीरा।

Also Read: LIVE Cricket Score

साउथ अफ्रीका: लौरा वोलवार्ड (कप्तान), ताज़मिन ब्रित्स, मारिजाने कैप, सुने लूस, एनेरी डर्कसेन, कराबो मेसो (विकेटकीपर), नादिन डी क्लार्क, क्लो ट्राईऑन, नोंडुमिसो शांगसे, नॉनकुलुलेको म्लाबा, मसाबाता क्लास।

न्यूजपॉईंट पसंद? अब ऐप डाउनलोड करें