दर्शकों की मांग पर छक्का लगाने वाले बल्लेबाज थे अतुल चंद्रकांत बेदाड़े, जिन्हें अतुल बेदाड़े के नाम से भी जाना जाता है। बेदाड़े का जन्म 24 सितंबर 1966 को मुंबई में हुआ था। वह बड़े शॉट लगाने वाले विलक्षण प्रतिभा के बल्लेबाज थे। उन्हें 'बिग हिटर' के रूप में जाना जाता था। वे ताकत से बल्लेबाजी करते थे और गेंद को मैदान के बाहर भेजने में माहिर थे।
अतुल बेदाड़े ने 28 साल की उम्र में 13 अप्रैल 1994 को यूएई के खिलाफ वनडे से अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट का आगाज किया था। वह भारत के लिए 13 वनडे खेल पाए। उन्हें टेस्ट खेलने का मौका नहीं मिल सका। वनडे में 1 अर्धशतक लगाते हुए उन्होंने 158 रन बनाए थे। उनका स्ट्राइक रेट 86.33 रही, जो उस दौर के अधिकांश बल्लेबाजों से कहीं ऊंची थी। पाकिस्तान के खिलाफ खेले एक मैच में उन्होंने 4 छक्के लगाए थे।
बेदाड़े के पास ताकत तो थी, लेकिन फुट वर्क की कमी थी। एक बल्लेबाज के लिए फुट वर्क बेहद जरूरी होता है। इसके बिना बल्लेबाजों का किसी भी स्तर पर लंबी पारी खेलना मुश्किल होता है। फुट वर्क कम होने की वजह से बेदाड़े को शॉर्ट पिच गेंद खेलने में परेशानी होती है और इसी वजह सें वह भारतीय टीम से ड्रॉप हो गए।
अतुल बेदाड़े ने 28 साल की उम्र में 13 अप्रैल 1994 को यूएई के खिलाफ वनडे से अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट का आगाज किया था। वह भारत के लिए 13 वनडे खेल पाए। उन्हें टेस्ट खेलने का मौका नहीं मिल सका। वनडे में 1 अर्धशतक लगाते हुए उन्होंने 158 रन बनाए थे। उनका स्ट्राइक रेट 86.33 रही, जो उस दौर के अधिकांश बल्लेबाजों से कहीं ऊंची थी। पाकिस्तान के खिलाफ खेले एक मैच में उन्होंने 4 छक्के लगाए थे।
Also Read: LIVE Cricket Scoreक्रिकेट से संन्यास के बाद वह पिच क्यूरेटर और कोच के रूप में भी सक्रिय रहे हैं। हालाांकि भारतीय क्रिकेट, खासकर घरेलू क्रिकेट में एक ऐसे ताकतवर बल्लेबाज के रूप में माना जाता है, जो दर्शकों की मांग पर छक्का लगाता था।
Article Source: IANSYou may also like
सीट बंटवारे में सभी दलों की भावनाओं का रखा जाएगा ध्यान : राजेश राम
दुबई में भी 'ऑपरेशन सिंदूर' की धूम, टीम इंडिया ने पाकिस्तान को धोया : शाहनवाज हुसैन
Jharkhand Student Death: झारखंड के गिरिडीह में नदी से आदिवासी छात्रा का मिला शव, गुलाम मोहिउद्दीन पर रेप कर हत्या का आरोप
आंध्र प्रदेश में बिजली उपभोक्ताओं को वापस किए जाएंगे 895 करोड़ रुपए, जानें वजह
आलीशान बंगले में रहती हैं हसीना, पति 2690 करोड़ का मालिक, फिर भी बालों के लिए करती हैं 2 देसी चीजों का इस्तेमाल