पटना। सारण में बुधवार सुबह सीआईएसएफ के जवानों को ले जा रही बस एक अनियंत्रित ट्रक से टकरा गई। जोरदार टक्कर में 25 से अधिक जवान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।हादसा सारण जिले के रसूलपुर थाना क्षेत्र के पाण्डेय छपरा गांव के पास हुआ। मिली जानकारी के अनुसार जवान दिल्ली से सीवान पहुंचे थे और वहां से सारण जिले के डोरीगंज थाना क्षेत्र में चुनाव ड्यूटी पर जा रहे थे। दुर्घटना का शिकार हुए बस में कुल 40 जवान सवार थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और रसूलपुर व एकमा थाने की पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों को एकमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। गंभीर रूप से घायल जवानों को छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। एकमा के एडीपीओ राजकुमार ने बताया कि ट्रक को जब्त कर लिया गया है। चालक घटना के बाद फरार हो गया है। उसकी गिरफ़्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
You may also like
RPSC RAS Result 2023: राजस्थान आरएएस रिजल्ट घोषित,अजमेर के कुशल चौधरी ने किया टॉप, देखें टॉपर्स लिस्ट
बिहार में कांग्रेस की स्थिति कमजोर, महत्वाकांक्षी रवैया महागठबंधन को पहुंचाएगा नुकसान : संजय निरुपम
Bhai Dooj 2025: 22 या 23 अक्टूबर कब है भाई दूज, जानिए सही तारीख और शुभ मुहूर्त
भारत के किस राज्य के लोग देते हैं सबसे ज्यादा` गाली? टॉप-10 राज्यों की लिस्ट देखकर चौंक जाएंगे आप
उत्तर प्रदेश: बिलों के भुगतान में गड़बड़ी, डिप्टी सीएम ने वसूली के दिए आदेश