
भुवनेश्वर । केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पूर्ण होने पर स्वयंसेवकों को शुभकामनाएं दी हैं । केंद्रीय मंत्री प्रधान ने गुरुवार को अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के गौरवमयी स्थापना के शताब्दी वर्ष पूर्ण होने पर मां भारती की सेवा को परम ध्येय मानकर कार्य करने वाले करोड़ों स्वयंसेवकों को अनेकानेक शुभकामनाएं।
उन्होंने लिखा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने पिछले 100 वर्षों में न केवल भारतीय समाज के उत्थान और सशक्तिकरण की दिशा में अभूतपूर्व प्रयास किए हैं, बल्कि देश की एकता, अखंडता और समृद्धि के लिए भी अनमोल योगदान दिया है। संघ के प्रत्येक स्वयंसेवक ने अपनी निष्ठा, संकल्प और कर्तव्यनिष्ठा के साथ भारतीय संस्कृति, गौरव और राष्ट्र की सेवा में अविरत कार्य किया है। संघ का यह शताब्दी वर्ष अतीत की उपलब्धियों के उत्सव के साथ ही भविष्य के लिए प्रेरणा और मार्गदर्शन का अवसर भी है। इस गौरवशाली अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सभी स्वयंसेवकों का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।
You may also like
उदयपुर लोकसभा क्षेत्र में सांसद खेल महोत्सव 2025 के लिए रिकॉर्ड एक लाख से अधिक पंजीकरण
IND vs WI: ऋषभ पंत की इंजरी की वजह से मिला मौका, आर्मी मैन के बेटे ध्रुव जुरेल ने करियर का पहला शतक ठोका
Market Closing Bell: सेंसेक्स में 224 अंकों की उछाल, निफ्टी 24,900 के करीब हुआ बंद, डिफेंस सेक्टर में बहार
गौहर खान का नया वीडियो ट्रेंड कर रहा है: आवेज दरबार के वॉइसओवर पर मस्ती!
आखिर अपने ही छोटे भाई-बहन से क्यों चिढ़ने लगते हैं बच्चे? एक्सपर्ट से जानिए से कारण और उपाय