
देहरादून। कांग्रेस ने मसूरी में जॉर्ज एवरेस्ट पार्क आचार्य बालकृष्ण को लीज पर देने के विरोध में राज्यव्यापी प्रदर्शन किया। रविवार को सभी जिला मुख्यालयों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया। कांग्रेस ने इस पूरे घोटाले की उच्च स्तरीय जांच कराने की घोषणा तक इस आंदोलन को जारी रखने का ऐलान किया है।
देहरादून में प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगठन सूर्यकांत धस्माना व महानगर अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी की संयुक्त अगुवाई में तमाम कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी मुख्यालय पर एकत्रित हुए और प्रदेश सरकार व राज्य के पर्यटन मंत्री के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जुलूस के रूप में राजपुर रोड पर स्थित क्वालिटी चौक पर नारेबाजी करते हुए राज्य सरकार का पुतला फूंका।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष धस्माना ने प्रदेश सरकार पर आकंठ भ्रष्टाचार में डूबे होने का आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य सरकार पिछले साढ़े आठ वर्षों में एक के बाद एक गड़बड़ी करती आ रही है। अब जॉर्ज एवरेस्ट पार्क आवंटन कर नया खेल किया गया है। इसलिए इसकी उच्च स्तरीय जांच उच्च न्यायालय के सीटिंग जज की निगरानी में होनी चाहिए। धस्माना ने कहा कि कहा कि रामदेव के सहयोगी बालकृष्ण को पर्यटन प्रोजेक्ट मिला है। इस प्रोजेक्ट के लिए धांधली हुई है।
इस अवसर पर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि प्रदेश में पेपर लीक से लेकर भर्ती घोटाला, खनन और शराब में भ्रष्टाचार के बाद अब इस महाघोटाला के सामने आने से यह साबित हो गया है कि प्रदेश सरकार आकंठ भ्रष्टाचार में डूबी हुई है।
प्रदर्शन व पुतला दहन के मौके पर मुख्य रूप से प्रदेश श्रम प्रकोष्ठ अध्यक्ष दिनेश कौशल, प्रदेश महामंत्री जगदीश धीमान, प्रदेश महामंत्री मनीष नागपाल, आलोक मेहता, विपुल नौटियाल, अमर मेहता, कर्नल राम रतन नेगी, कैप्टेन सुबन सिंह सजवान, श्रीगोपाल सिंह गादिया, वीरेंद्र पवार, मुकेश सोनकर, मनीष गर्ग, अमर मेहता और दिग्विजय चौहान समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता माैजूद रहे।
You may also like
वैशाली में एक वकील के घर पर NIA ने छापा मारा है। यह छापा AK-47 मिलने के मामले से जुड़ा है। NIA ने वहां से हथियार और पैसे जब्त किए हैं। NIA यानी राष्ट्रीय जांच एजेंसी। यह एजेंसी देश की सुरक्षा से जुड़े बड़े मामलों की जांच करती है। वकील के घर से कई तरह के हथियार मिले हैं। साथ ही, भारी मात्रा में नकदी भी बरामद हुई है। यह मामला काफी गंभीर है। NIA इस मामले की गहराई से जांच कर रही है। NIA की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है। लोग इस घटना के बारे में जानना चाहते हैं। NIA ने अभी तक इस मामले में और कोई जानकारी नहीं दी है। आगे की जांच जारी है।
Google के फोल्डेबल फोन की बिक्री भारत में शुरू, हजारों रुपये सस्ता मिल रहा प्रीमियम फोन
पेट निकलने का ना करें इंतजार, पतले दिखने वाले लोग अंदर से हो सकते हैं मोटे, 1 लक्षण दिखते ही भागने लगें
न्यायिक सेवा और वकील के रूप में सात साल का है अनुभव तो जिला जज के लिए कर सकते हैं अप्लाई... सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला
Lucky zodiac signs: गुरुवार को रेवती नक्षत्र का प्रभाव; जानें शुभ मुहूर्त, इन राशियों पर होगी बृहस्पति की कृपा