पलामू। पलामू के चैनपुर थाना क्षेत्र के कोसिआरा गांव में दो दिन से लापता 10 वर्षीय बच्ची ऋतु कुमारी का शव एक कुएं से बरामद किया गया है। बच्ची राम विनय चौरसिया की पुत्री थी। परिजनों के अनुसार, ऋतु कुमारी शुक्रवार शाम से अपने घर से लापता थी। वह अपनी बहन के लिए खेत पर खाना लेकर गई थी, जिसके बाद वह घर नहीं लौटी। परिजनों ने उसकी तलाश की थी और चैनपुर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। खोजबीन के क्रम में बच्ची का शव कुएं में देखा गया। इस घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय विधायक आलोक चौरसिया तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस प्रशासन को सूचित किया, जिसके बाद पुलिस की मदद से शव को कुएं से बाहर निकाला गया। प्रथम दृष्टया, पुलिस इसे आपराधिक तत्वों द्वारा हत्या कर शव को कुएं में फेंकने का मामला मान रही है। विधायक आलोक चौरसिया ने इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष और त्वरित जांच की मांग की है। उन्होंने दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी सजा दिलाने की बात कही। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस जघन्य अपराध से पूरे इलाके में भय और आक्रोश का माहौल है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
You may also like

उर्वशी ढोलकिया ने आवारा कुत्तों के लिए सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर दी अपनी राय

मलेशिया-थाईलैंड समुद्री सीमा पर नौका पलटी, 1 की मौत, दर्जनों लापता

विदेशी निवेशकों ने फिर मोड़ा भारत से मुंह, इस महीने अब तक निकाल लिए 12,569 करोड़ रुपये

सीएम ऑफिस का लेटर लेकर पहुंची न्यूली वेड सब इंजीनियर; स्मार्ट कमिश्नर ने पकड़ लिया 'डेढ़ लाइन' का कांड

NZ vs WI 4th T20 Prediction: न्यूजीलैंड बनाम वेस्टइंडीज! यहां देखें संभावित XI, पिच रिपोर्ट और लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी सभी जानकारी





